Khesari Lal Movie Duns: खेसारी की 'डंस' की डिजिटल रिलीज डेट का एलान, इस दिन देखें भोजपुरी एक्टर के एक्शन का दम
Khesari Lal Movie Duns Online Release Date: खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब यह फिल्म ऑनलाइन दस्तक देने वाली है। जानिए रिलीज डेट

विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' ने फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक दी। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अब ऑनलाइन रिलीज होने वाली है। आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है।

कल रिलीज होगी फिल्म
आज रविवार 29 जून को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। डंस के पोस्टर के साथ लिखा है, 'कल आ रही है भोजपुरी की सबसे जबर्दस्त फिल्म- 'डंस'। खेसारी लाल यादव का फुल एक्शन मोड ऑन'। फिल्म 30 जून को सवा बारह बजे रिलीज होगी।
A post shared by Global Music Junction Bhojpuri (@gmjbhojpuri)
खेसारी के एक्शन का दम देखने को हो जाओ तैयार
सिनेमाघरों में अगर किसी वजह से दर्शक खेसारी की यह फिल्म नहीं देख पाए, तो अब उनके पास सुनहरा मौका है। इस फिल्म में खेसारी लाल एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। एक्टर की फिल्म की ऑनलाइन रिलीज के एलान से फैंस गदगद हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'सुपरहिट मूवी'। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था'।
Rudra Shakti: 'ये तो टीजर है, पिक्चर बाकी है', मोनालिसा ने शेयर किया पति विक्रांत की 'रुद्र-शक्ति' का टीजर
खेसारी का नया गाना हुआ रिलीज
खेसारी लाल यादव इन दिनों 'दिलवा चोरी कै के' गाना भी रिलीज हो चुका है। इसमें खेसारी शिल्पी राज के साथ नजर आए हैं। गाना GMJ Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। हमेशा की तरह खेसारी अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतते दिखे हैं। शिल्पी के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार है। इससे पहले एक्टर का गाना 'नथुनिया' गाना खूब हिट रहा है।
A post shared by Saregama Hum Bhojpuri (@saregamahumbhojpuri)