फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actor Nirahua And Rumored Girlfriend Amrapali Dubey Attend Paritosh Tripathi Daughter Birthday Party

बर्थ डे पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड आम्रपाली दुबे के साथ दिखे निरहुआ, फैंस ने दिया रिएक्शन; देखें वीडियो

Sun, 24 May 2026 01:14 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 24 May 2026 01:14 PM IST
सार

Nirahua And Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता है। हाल ही में दोनों को एक बर्थ डे पार्टी में साथ देखा गया। इस मौके पर दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Nirahua And Rumored Girlfriend Amrapali Dubey Attend Paritosh Tripathi Daughter Birthday Party
बर्थ डे पार्टी में साथ पहुंचे आम्रपाली और निरहुआ - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली ने कई भोजपुरी फिल्में साथ की हैं, दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिलेशनशिप में होने को लेकर भी अटकलें काफी लंबे समय से लग रही हैं, जबकि निरहुआ पहले से शादी-शुदा हैं। इसके बावजूद भोजपुरी एक्टर कई मौकों पर आम्रपाली के साथ दिखाई देते हैं। एक बर्थ डे पार्टी में भी इनको साथ देखा गया, इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

परितोष त्रिपाठी की बेटी की बर्थ डे पार्टी में हुए शामिल
निरहुआ और आम्रपाली एक्टर परितोष त्रिपाठी की बेटी की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर परितोष की बेटी को दोनों ने केक खिलाया। साथ में फोटो भी क्लिक करवाए। इस पार्टी के वायरल वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली किसी कपल की तरह नजर आ रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री भी साफ नजर आ रही थी। 

विज्ञापन

फैंस ने भी इनके वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। कई यूजर्स ने निरहुआ और आम्रपाली के लिए हार्ट इमोजी तक शेयर किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

रियलिटी शो में भी साथ नजर आएंगे निरहुआ और आम्रपाली
जल्द ही जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी शामिल हाेंगे। यह शो इन सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अनदेखी झलक दिखाएगा। जिसमें उनके जीवन को बिना किसी ड्रामा या स्क्रिप्ट के दिखाया जाएगा। इस शो के जरिए फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स की असल जिंदगी और अनसुने पहलुओं से रूबरू हो सकेंगे। ऐसे में अब दर्शक आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते के बारे में जानने को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुक हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed