फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey New Movie Lakhon Mein Ek Pawle Bani Hum Bahurani First Look Release

'बहुरानी' बन छाएंगी आम्रपाली; एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
सार

Aamrapali Dubey New Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका फर्स्ट लुक उन्होंने आज रविवार को फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey New Movie Lakhon Mein Ek Pawle Bani Hum Bahurani First Look Release
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे फिलहाल अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसकी पहली झलक उन्होंने फैंस के साथ साझा कर दी है। फिल्म का नाम है- ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’। जैसा कि फिल्म का नाम है, एक्ट्रेस बहूरानी अवतार में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

बहुरानी अवतार में दिखीं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है। पोस्टर पर वे बहुरानी अवतार में दिख रही हैं। चुनरी प्रिंट की लाल रंग की साड़ी, गले में मंगलसूत्र पहने वे सिर पर पल्लू रखकर मुस्कुराती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के सुपरहिट गाने 'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' से शुरू हुआ ये सुनहरा सफर अब उसी नाम की फिल्म तक पहुंच चुका है। तैयार हो जाइए हंसी, प्यार और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर एक शानदार कहानी के लिए। 

Ginny Wedss Sunny 2: बॉक्स ऑफिस पर बेदम 'गिन्नी वेड्स सनी 2'; रविवार की छुट्टी में भी नहीं बदल पाए हालात

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)


विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक है आम्रपाली की फिल्म
इस फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं। यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। आम्रपाली ने लिखा है, 'पूरा परिवार के साथ देखे के तैयार रही ई फिल्म काहें कि ई फिल्म दिल जीत लेई'। आम्रपाली के अलावा इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भी पोस्ट साझा करते हुए लिखा है,  'धमाकेदार मनोरंजन खातिर हो जाई तैयार। इस फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nishant Ujjwal (@prashantnishant)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। वहीं, यह फिल्म 01 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर एंटरटेन रंगीला और भोजपुरी सिनेमा टीवी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed