सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Akshara singh Cooking Halwa with her parents in recent Episode of cooking Vlog Chattar Pattar

Akshara Singh: क्या बॉलीवुड में डेब्यू के ख्वाब देख रहीं भोजपुरी क्वीन अक्षरा? 'चटर-पटर' व्लॉग में किया जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshara Singh Vlog Chattar-Pattar: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अब  उन्होंने कुकिंग व्लॉग भी शुरू कर दिया है। इसका दूसरा एपिसोड आज रविवार को रिलीज कर दिया है।

Bhojpuri Actress Akshara singh Cooking Halwa with her parents in recent Episode of cooking Vlog Chattar Pattar
अक्षरा सिंह ने मां के साथ बनाया हलवा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अपने अभिनय, डांस और सिंगिंग को लेकर दर्शकों की तारीफ बटोरने वाली अक्षरा सिंह ने अब यूट्यूब पर कुकिंग व्लॉग शुरू कर दिया है। बीते दिनों उन्होंने इसका एलान किया था। 'चटर पटर' नाम के इस चैनल पर अक्षरा अपने माता-पिता के साथ कोई डिश बनाती हैं। साथ-साथ भरपूर मस्ती होती है। व्लॉग का पहला एपिसोड काफी पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा एपिसोड रिलीज कर दिया गया है।

Trending Videos

Bhojpuri Actress Akshara singh Cooking Halwa with her parents in recent Episode of cooking Vlog Chattar Pattar
अक्षरा सिंह ने मां के साथ बनाया हलवा - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षरा बोलीं- 'आपका प्यार ही फैमिली फन को वायरल बनाता है'
अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें व्लॉग के दूसरे एपिसोड के रिलीज होने की जानकारी देते हुए लिखा है, 'पहले एपिसोड को आप सभी ने इतना प्यार दिया, दिल खुश हो गया। अब 'चटर-पटर' का दूसरा एपिसोड लाइव हो गया है। मम्मी, पापा और मेरी फुल मस्ती के साथ। देखिए, एंजॉय करिए और बताइए कैसा लगा? आपका प्यार ही इस फैमिली फन को वायरल बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara singh Cooking Halwa with her parents in recent Episode of cooking Vlog Chattar Pattar
अक्षरा सिंह ने मां के साथ बनाया हलवा - फोटो : वीडियो ग्रैब

बुआ का नाम सुनते ही 'चिढ़' गईं अक्षरा की मां!
व्लॉग की शुरुआत अक्षरा सिंह से होती है। वे सोकर उठती हैं। अपनी मां को बताती हैं कि उन्हें एक सपना आया। सपने में बुआ आईं और अपने हाथ का टेस्टी हलवा बनाती दिखीं। यह सुनते ही अक्षरा की मां नीलिमा सिंह जलन महसूस करते हुए कहती हैं कि तुम्हारी बुआ को क्या हलवा बनाना आता है, वो तो मैं अच्छा बनाकर दिखाती हूं। इसके बाद अक्षरा अपनी मां के साथ मिलकर हलवा बनाती हैं। इसी दौरान वे कहती हैं, 'काश बॉलीवुड डेब्यू मांग लिया होता'। वे ख्यालों में गुम होती हैं कि उनकी मां उन्हें टोक देती हैं।

'चांद तलक' सॉन्ग हुआ रिलीज
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपने गाने 'चांद तलक' को लेकर चर्चा में हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें अक्षरा के साथ एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत नजर आए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed