'जिंदगी में हजार लोग मिलेंगे...'; भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट; फैंस को दिया यह सुझाव
Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लोगों को सुझाव दिया है कि वे आसपास के लोगों का हौसला बढ़ाएं।
विस्तार
चर्चित अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्क और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं। आज रविवार को उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इसमें एक्ट्रेस ने लोगों को अपने आसपास के लोगों का हौसला बढ़ाते रहने का सुझाव दिया है। साथ ही जिंदगी में चलते रहने की सलाह दी है।
अक्षरा ने बताया- 'कैसे जीती जा सकती है दुनिया'
अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जिंदगी में हजार लोग मिलेंगे, जो उनकी अपनी आंखों से अपने हिसाब से आपको देखेंगे बहुत कम लोग होंगे, जो आपके संघर्ष के पीछे किए गए बलिदानों को समझेंगे। सिर्फ एक चीज चाहिए होती है ऐसे लोगो को पता है क्या? तुम ठीक हो ना? तुम लड़की हो या लड़के, बस जिंदगी में चलते रहो। बस इतनी सी ही बात से वो दुनिया भी जीती जा सकती है। अगर आपके भी आसपास कोई ऐसा हो जो बहुत मजबूत हो, उससे बस इतना सा कहना 'मैं हूं ना, तुम बहुत अच्छा कर रही हो या कर रहे हो'। सिर्फ इतना'।

माता रानी के लिए अक्षरा ने गाया भजन
अक्षरा सिंह ने एक अन्य पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वे भजन गाती दिख रही हैं। उन्होंने चैत्र नवरात्रि में यह भजन माता रानी को समर्पित किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'आवाज ने कहा, 'मैं नहीं आ रही, नाक भी बंद। दिल बोला कि भजन तो होगा। वादा जो किया है तो बस, जो निकला वही मां को अर्पित कर दिया। प्यार से सुन लेना। ये भजन आपने ही फरमाइश किया था, हम सबका फेवरेट।
अक्षरा सिंह वर्क फ्रंट
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल 'अम्बे है मेरी मां' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में अक्षरा माता रानी की भक्त के किरदार में नजर आई हैं। वे दहेज लोभी ससुराल वालों को सबक सिखाती हैं।