फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Akshara singh Shares photo with actor Akshay Kumar says surprise loading

'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'

Tue, 24 Feb 2026 10:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Feb 2026 10:07 AM IST
सार

Akshara Singh-Akshay Kumar: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा किया है। इसके साथ कहा है कि फैंस को सरप्राइज मिलने वाला है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara singh Shares photo with actor Akshay Kumar says surprise loading
अक्षरा सिंह-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी फिल्मों और गानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। अक्षरा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे देख फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों सितारे साथ आने वाले हैं?

विज्ञापन


अक्षरा बोलीं- 'सरप्राइज मिलेगा'
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अक्षय कुमार की फोटो साझा की है। वे ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट में हैं और कैप लगा रखी है। अक्षरा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो। और, कहानी अभी बाकी है। बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है।' इस पोस्ट में अक्षरा ने अक्षय कुमार को भी टैग किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


यूजर्स बोले- 'भोजपुरी और बॉलीवुड एक साथ'
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों शायद किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। वहीं, कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या किसी नए गाने में इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी? एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी और बॉलीवुड की साझेदारी'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो पक रहा है'। वैसे देखना दिलचस्प होगा कि अक्षरा सिंह इस सरप्राइज से कब पर्दा उठाती हैं?


Bhojpuri Actress Akshara singh Shares photo with actor Akshay Kumar says surprise loading
अक्षरा सिंह-वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

होली सॉन्ग में वरुण शर्मा के साथ अक्षरा का धमाका
बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने होली स्पेशल सॉन्ग 'होली पे चले गोली' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा नजर आए हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली है। इसके अलावा अक्षरा सिंह अपने कुकिंग व्लॉग को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ 'चटर पटर' व्लॉग शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed