फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   bhojpuri actress monalisa seek blessing to ujjain mahakaleshwar jyotirlinga with husband Vikrant Singh Rajpoot

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना

Thu, 21 May 2026 05:56 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 21 May 2026 05:56 PM IST
सार

Ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga: भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा ने हाल ही में श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी उनके साथ नजर आए।

विज्ञापन
bhojpuri actress monalisa seek blessing to ujjain mahakaleshwar jyotirlinga with husband Vikrant Singh Rajpoot
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों और टीवी की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास हाल ही में उज्जैन पहुंचीं। वहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी भक्ति में लीन नजर आए।

विज्ञापन

भक्ति में लीन नजर आईं मोनालिसा
मोनालिसा ने आज गुरुवार के दिन इंस्टाग्राम पर बाबा महाकाल के दर्शन का एक खास वीडियो शेयर किया है। मोनालिसा आज सुबह करीब 3 बजे ही मंदिर पहुंच गई थीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान के साथ करीब दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Singh Rajpoot 🧿 (@vikrant8235)


विज्ञापन
विज्ञापन

नंदी के कान में कही मनोकामना
आरती पूरी होने के बाद मोनालिसा ने नंदी महाराज का पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद, पुरानी परंपरा के अनुसार मोनालिसा ने महादेव के वाहन नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

विज्ञापन

'बिग बॉस' से मिली खास पहचान
मोनालिसा ने अपने करियर में हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु के अलावा 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

मोनालिसा को देश भर में असली पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘नजर’ और ‘नमक इस्क का’ जैसे लोकप्रिय हिंदी टीवी सीरियल्स में मुख्य खलनायिका का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है।

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने दिखाई बेटी सरायाह की झलक, प्लेन से क्यूट मोमेंट हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed