फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   bhojpuri actress Rani Chatterjee Birthday wishes for Aamrapali Usha Shailesh Dubey

रानी चटर्जी ने आम्रपाली दुबे को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया उन्हें सुपरस्टार

Sun, 11 Jan 2026 10:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 11 Jan 2026 10:51 AM IST
सार

Aamrapali Dubey Birthday: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने आम्रपाली दुबे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसी के साथ रानी ने आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बताया है।

विज्ञापन
bhojpuri actress Rani Chatterjee Birthday wishes for Aamrapali Usha Shailesh Dubey
रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'हमारी दो भाभी' और 'द ड्रामा कंपनी' जैसे टीवी शो में एक साथ काम कर चुकीं रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे सह अभिनेत्री होने के साथ ही अच्छी दोस्त भी हैं। आज रानी ने आम्रपाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ रानी ने आम्रपाली के लिए एक खास नोट भी लिखा है।   

विज्ञापन

रानी चटर्जी का पोस्ट
रानी चटर्जी ने आज इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ रानी ने आम्रपाली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आम्रपाली हमेशा खुश रहो और बहुत सारा काम करो।' इसी के साथ रानी ने आगे लिखा, 'दिल से प्रार्थना है कि आपको जीवन में जो चाहिए वो सारी खुशियां मिले। बहुत सारा प्यार सुपरस्टार।'

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या एक साथ काम कर चुकी हैं रानी और आम्रपाली?
आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने सीधे तौर पर किसी एक फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में साथ काम नहीं किया है, बल्कि वे 'हमारी दो भाभी' जैसी पारिवारिक फिल्मों में साथ दिखाई दी हैं और 'द ड्रामा कंपनी' जैसे टीवी शो में भी साथ नजर आई हैं, जहां दोनों ने भोजपुरी सिनेमा के अन्य सितारों के साथ एक ही फ्रेम में काम किया है। वे अक्सर अवॉर्ड फंक्शन और स्टेज शो में एक-दूसरे के साथ देखी जाती हैं और अच्छी दोस्त हैं। इन दोनों ने मुख्य रूप से रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ काम किया है। 


यह भी पढ़ें: जब पैपराजी ने रणवीर सिंह को बुलाया 'धुरंधर', दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें वायरल वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed