फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Rani Chatterjee Dance On Haryanvi Language song shares video Goes Viral

कश्मीरी कुर्ता और हरियाणवी बोल; भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने 'आख्या में आख घाली' गाने पर लगाए ठुमके

Thu, 09 Apr 2026 02:57 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 09 Apr 2026 02:57 PM IST
सार

Rani Chatterjee Video: हरियाणवी बोली और हरियाणवी गानों दोनों का क्रेज इन दिनों खूब देखा जा रहा है। 'चल कॉफी पिवाएंगे, मने चा पसंद है'  रील खूब ट्रेंड कर रही है। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी हरियाणवी बोल बोलने की कोशिश करती दिखी हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Rani Chatterjee Dance On Haryanvi Language song shares video Goes Viral
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कला के क्षेत्र में भाषा संबंधी सीमाओं को तोड़ने का काम बखूबी किया है। अब बॉलीवुड सितारे भोजपुरी गानों पर डांस करते दिखते हैं तो भोजपुरी सितारों पर हरियाणवी म्यूजिक का रंग चढ़ा है। हाल ही में रानी चटर्जी ने भी हरियाणवी गाने पर जबर्दस्त डांस किया। 

विज्ञापन

हरियाणवी गाने पर भोजपुरी क्वीन का डांस
भोजपुरी म्यूजिक का अपना अलग आकर्षण है। ये अब सिर्फ क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देशभर में भोजपुरी गाने पसंद किए जाते हैं। इसी तरह, हरियाणवी सॉन्ग भी संगीत प्रेमियों की पसंदीदा लिस्ट में जगह बना रहा है। हाल ही में रानी चटर्जी 'आख्या में आख घाली घाली' गाने पर धमाकेदार डांस करती दिखीं। उन्होंने हरे रंग का कश्मीरी कुर्ता पहना हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Rani Chatterjee Dance On Haryanvi Language song shares video Goes Viral
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी बोलीं- 'उफ्फ मैं शरमा गई'
रानी चटर्जी ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'कश्मीरी कुर्ता ते हरियाणवी बोल। उफ्फ मैं तो शरमा गई'। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं और लिखा है, 'नजर ना लग जाए'। रानी चटर्जी ने डार्क रेड लिपस्टिक और हैवी आई मेकअप से अपना लुक कंपलीट किया है।

Dhurandhar 2: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद में देखी 'धुरंधर द रिवेंज', वायरल हुईं तस्वीरें

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)


विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'सुपर से भी ऊपर'
रानी के पोस्ट पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं और उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'सुपर डांस परफॉर्मेंस'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर'। कुछ फैंस उन्हें लीजेंड बता रहे हैं। तमाम यूजर्स फायर और रेड हार्ट इमोजी बनाते दिख रहे हैं। बता दें कि रानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed