Khesari Lal Yadav: 'पाप धोने वाले...', प्रेमानंद महाराज के मामले में खेसारी का बड़ा बयान; यूजर्स ने किया ट्रोल
Premanand Maharaj: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। खेसारी का कहना है कि कुछ लोग अपनी इमेज सुधारने के लिए उनके पास जाते हैं।

विस्तार

खेसरी लाल यादव ने एक्स पर प्रेमानंद महाराज की एक तस्वीर शेयर कीं और लिखा, 'एक अपील, प्रेमानंद जी महाराज को सिर्फ महसूस करें। कुछ दिनों से नोटिस किया कई लोग अपनी इमेज बनाने के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। अगर सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों का मानें। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता । भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं।'
एक अपील
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) August 18, 2025
प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।
भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक… pic.twitter.com/Y9cBdvoLra
खेसारी के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। एक यूजर ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, 'बहुत शुक्रिया भैया आपने कम से कम हिम्मत तो की है ये बोलने की, बाकी सब तो....'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'तुम जाओ उसके घर जिसने 940 करोड़ का पाप किया है....'
तो वहीं कुछ यूजर्स ने खेसरी लाल यादव की इस पोस्ट का समर्थन किया है
खेसारी खुद प्रेमानंद महाराज को बहुत मानते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने प्रेमानंद जी पर एक भक्ति गीत 'तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अब अपने पोस्ट की वजह से खेसारी खुद विवाद में फंस गए हैं।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए खेसारी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर तंज कसा है। हाल ही में राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन के केली कुंज आश्रम गए थे। राज कुंद्रा कई साल से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टोकरंसी और धोखाधड़ी जैसे कई विवादों में फंसे हैं। हाल ही में एक बिजनेसमैन ने उन पर और शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके ठीक बाद राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने गए और वहां उन्होंने अपनी किडनी देने की बात कही, जिसे लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया।
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने आखिर क्यों लिया निर्माता बनने का फैसला, बोलीं- 'अवसरों की कमी...'