फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Neetu Chandra and National Award winning director Nitin Chandra Kariyatthi trailer released discusses racism

Kariyatthi Trailer: का बुराई बा करिया रंग में? समाज में फैले रंगभेद का जवाब खोजती 'करियट्ठी' का ट्रेलर रिलीज

Fri, 03 Jan 2025 03:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Jan 2025 03:54 PM IST
सार

 फिल्म का ट्रेलर रंग और कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्रित एक कथा बुनती है। देखने में बेहद खूबसूरत पोस्टर एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करता है, जो दर्शकों को समाज की इस सच्चाई से रूबरू कराएगी।

विज्ञापन
Neetu Chandra and National Award winning director Nitin Chandra Kariyatthi trailer released discusses racism
'करियट्ठी' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अभिनेत्री-निर्माता नीतू चंद्रा ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा की निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'करियट्ठी' का ट्रेलर जारी कर दिया है। जैसा कि टाइटल से पता चलता है, फिल्म की कहानी त्वचा के रंग के भेदभाव और कन्या भ्रूण हत्या के अलावा कई सामाजिक मुद्दों के बारे में है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


'करियट्ठी' का ट्रेलर जारी
 फिल्म का ट्रेलर रंग और कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्रित एक कथा बुनती है। देखने में बेहद खूबसूरत पोस्टर एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करता है, जो दर्शकों को समाज की इस सच्चाई से रूबरू कराएगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक परिवार में लड़की पैदा होती है। पैदा होते ही उसकी मां कहती है कि क्या कहूं मैं ब्राह्मण के घर ये काली लड़की पैदा हुई है। इसे लेकर उसके पिता और बाकी रिश्तेदार भी काफी चिंतित दिखते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर में दिखाई गई है ये कहानी
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि जैसे-जैसे वह बड़ी होती है। हर कोई उसे 'करियट्ठी' के नाम से बुलाता है। हालांकि, वो लड़की पढ़ने और गाने में काफी तेज भी होती है, लेकिन समाज उसे हर वक्त यह महसूस कराता है कि वह काली है। कई लोग उसे गोरा रंग करने के नुस्खे भी बताते हैं। अंत में वह खुद से सवाल करती है कि क्या काला रंग होना कोई अपराध है। समाज काले रंग के व्यक्ति को इतनी हीन नजरों से क्यों देखता है।
 

Badass Ravi Kumar: 'बैडएस रवि कुमार' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा हिमेश की फिल्म का ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर का अंत लड़की के आत्महत्या करने के साथ होता है, जो हर किसी को झकझोर कर रख देता है। बता दें कि यह फिल्म 31 जनवरी को भारत सरकार के ओटीटी वेव्स पर रिलीज होगी। यह सरकार की एक बेहतरीन पहल है कि उन्होंने एक ओटीटी लॉन्च किया है, जो दर्शकों को भारतीय कहानियों के साथ जुड़ने का मौका देगी। यह भारत के आम लोगों के लिए अपनी कहानियों की घर वापसी जैसा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed