भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पर हो रहे विवाद पर बयान दे डाला है। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं को नसीहत दे दी है। रानी ने खुलासा किया है कि कई बड़े अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे।
Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी का छलका दर्द
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान रानी ने अपना कई साल पुराना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स उनके साथ काम करना पसंद नहीं करते थे, क्योंकि उनका वजन ज्यादा था। उनको देखकर अभिनेता कहते थे कि वह मोटी हैं और उम्र में भी काफी बड़ी लगती हैं। रानी ने कहा कि वह अभिनेताओं की नहीं, बल्कि हमेशा से निर्देशकों की पसंदीदा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'
इंडस्ट्री में छोटी सोच के लोग
रानी ने कहा, 'आजकल की भी अभिनेत्रियां मोटी हैं और फिल्मों में चल भी रही हैं। अगर, किसी अभिनेत्री का वजन अचानक बढ़ जाता है, तो वह अभिनेताओं को पसंद नहीं होती है, वे उनके साथ बिलकुल काम करना पसंद नहीं करते हैं। इंडस्ट्री में बहुत छोटी सोच के लोग हैं'। साथ ही रानी ने कहा कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री दो भागों में बांट दी गई है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के विवादों के कारण भोजपुरी का एक हिस्सा यादव इंडस्ट्री हो गया है तो वहीं दूसरा हिस्सा सिंह इंडस्ट्री हो गया है।
यह भी पढ़ें: Meghana Raj: प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना
शादी के बाद नहीं मिलता हीरोइन का रोल
रानी चटर्जी ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेताओं का कहना है कि यदि किसी अभिनेत्री की शादी हो गई है और एक बच्चा भी है तो फिल्म में उन्हें कोई नई हीरोइन चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि उनकी भी शादी हो गई है और उनका भी एक बच्चा है तो भी वह फिल्म में हीरो का किरदार क्यों निभा रहे हैं। उन्हें भी पिता का रोल करना चाहिए। रानी ने शहनाज गिल के डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा कि जब वे मोटी होती थीं तो सबको खटकती थीं, लेकिन अब हीरो की पसंदीदा हीरोइन मोटी है तो उन्हें वह क्यों नहीं खटकती हैं। इसके बाद रानी ने शहनाज गिल का डायलॉग 'त्वाडा कुत्ता टॉमी साड्डा कुत्ता कुत्ता' भी कहा।
यह भी पढ़ें: Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद के बीच सामने आया बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी