'आज बेशुमार मोहब्बत में डूबी हूं'; जन्मदिन पर भूमि पेडनेकर ने कुल देवी का लिया आशीर्वाद; फैंस का जताया आभार
Bhumi Pednekkar Birthday: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने एक पोस्ट साझा कर शुभकामनाओं के लिए फैंस का आभार जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का आज जन्मदिन है। फैंस ने उनके स्पेशल दिन पर शुभकामनाएं दी हैं। भूमि ने जन्मदिन पर कुल देवी के दर्शन और आशीर्वाद से दिन की शुरुआत की। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
प्रशंसकों का जताया आभार
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं एक साल और समझदार हो गई हूं। मैंने अपने दिन की शुरुआत अपनी कुल देवी का आशीर्वाद लेकर की। वे हम सभी के जीवन में प्यार, रोशनी और खुशहाली लाएं। आपके मैसेज और कॉल के लिए धन्यवाद। आपकी शुभकामनाओं और स्नेह के चलते आज मैं प्यार में डूबी हूं'।
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)
डेब्यू फिल्म से ही किया धमाका
18 जुलाई 1989 को मुंबई जन्मीं भूमि ने पढ़ाई के बाद असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम करना शुरू किया। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही। बता दें कि भूमि ने यश राज फिल्म्स के साथ छह वर्षों तक बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम किया। इसके बाद भूमि ने पहली बार फिल्म 'दम लगा के हईशा (2015)' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। उनकी पहली ही फिल्म काफी कामयाब रही। इस फिल्म में बेहतरीन काम करने के लिए भूमि को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
वेब सीरीज में भी किया काम
भूमि को 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'बाला' जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी दमदार अंदाज में देखा गया है। भूमि पेडनेकर ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी शानदार काम किया है। इसमें वेब सीरीज 'द रॉयल्स' शामिल है। सीरीज की कहानी एक शाही परिवार पर आधारित है, जो आर्थिक तंगी से जूझता है। इसके अलावा सीरीज 'दलदल' में भी वे नजर आ चुकी हैं।