फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shakira Burna Boy Gear Up For Historic FIFA World Cup 2026 Halftime Show Ahead Of Spain Vs Argentina Final

FIFA World Cup 2026: फाइनल के लिए शकीरा और बर्ना बॉय तैयार, पहली बार होगा सुपर बाउल जैसा हाफटाइम शो

Sat, 18 Jul 2026 03:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Jul 2026 03:56 PM IST
सार

FIFA World Cup 2026 Performance: ग्लोबल म्यूजिक स्टार शकीरा और बर्ना बॉय ने अपने हाफटाइम शो की तैयारियों की झलक फैंस के साथ शेयर की है। यह फीफा इतिहास का पहला सुपर बाउल स्टाइल हाफटाइम शो होने वाला है।

विज्ञापन
Shakira Burna Boy Gear Up For Historic FIFA World Cup 2026 Halftime Show Ahead Of Spain Vs Argentina Final
शकीरा और बर्ना बॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल को लेकर बढ़ती जा रही है। शकीरा और बर्ना बॉय इससे पहले मेक्सिको सिटी में टूर्नामेंट के ओपनिंग सेरेमनी में साथ परफॉर्म कर चुके हैं। दोनों हाल ही में वर्ल्ड कप फाइनल में परफॉर्म करने के लिए इस हफ्ते फिर से मैदान पर साथ नजर आए और अपने परफॉर्मेंस को फाइनल टच दिया।

विज्ञापन

शकीरा ने शेयर की रिहर्सल की झलक 
शकीरा ने सोशल मीडिया पर रिहर्सल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘रविवार के लिए तैयार हो रही हूं। फाइनल में मिलते हैं। लेट्स गो।’

इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले और हजारों फैंस ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। ‘घेट्टो किड्स’ ने भी इस पर रिएक्ट किया, जो इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shakira (@shakira)

सुपर बाउल की तरह होगा शो
इस बार का वर्ल्ड कप फाइनल खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार सुपर बाउल की तरह हाफटाइम एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। यह शो पारंपरिक 15 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है और इसमें कई बड़े कलाकार शामिल होंगे।

शकीरा और बर्ना बॉय ‘दाई दाई’ गाने पर परफॉर्म करेंगे, जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल सॉन्ग है। यह गाना एकता का संदेश देता है और फीफा ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड को सपोर्ट करता है।

Shakira Burna Boy Gear Up For Historic FIFA World Cup 2026 Halftime Show Ahead Of Spain Vs Argentina Final
बीबर, जंग कुक, शकीरा और मैडोना - फोटो : Instagram/AP

ये सितारे होंगे शामिल 
हाफटाइम शो में जस्टिन बीबर, मैडोना, BTS, कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल, PS22 कोरस के साथ कोल्डप्ले, सेसमी स्ट्रीट और द मपेट्स के किरदार भी नजर आ सकते हैं, जो शिक्षा अभियान को प्रमोट करेंगे।

यह एंटरटेनमेंट शो फाइनल मैच के बीच में होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

Shakira Burna Boy Gear Up For Historic FIFA World Cup 2026 Halftime Show Ahead Of Spain Vs Argentina Final
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

फाइनल मैच के बारे में 
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले हाफ में पीछे रहने के बाद एंजो फर्नांडेज ने बराबरी का गोल किया और फिर लाउतारो मार्टिनेज ने आखिरी समय में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

वहीं स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में एंट्री की। मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। स्पेन की मजबूत डिफेंस ने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और टीम ने 7 मैचों में छठी बार क्लीन शीट रखी।

ये भी पढ़ें- ‘अपने करियर का सबसे बड़ा सुख’, ‘द ओडिसी’ की रिलीज पर टॉम हॉलैंड ने नोलन को कहा धन्यवाद; शेयर किया इमोशनल नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed