{"_id":"6a5b5c31fc7913dedf02d219","slug":"jana-nayagan-sees-changes-after-leak-producer-gives-information-about-vijay-last-film-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या लीक होने के बाद 'जन नायकन' में किए गए बदलाव? सीएम विजय की आखिरी फिल्म को लेकर निर्माता ने दी अहम जानकारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
क्या लीक होने के बाद 'जन नायकन' में किए गए बदलाव? सीएम विजय की आखिरी फिल्म को लेकर निर्माता ने दी अहम जानकारी
Sat, 18 Jul 2026 04:28 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:28 PM IST
सार
Jana Nayagan: सीएम विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले इसके निर्माता ने इसके ऑनलाइन लीक होने से पहले और लीक होने के बाद के बारे में बात की है।
विज्ञापन
के. वेंकट नारायण, सीएम विजय
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के साथ लंबे विवाद के बाद यह फिल्म रिलीज हो रही है। यह फिल्म अप्रैल में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं। केवीएन प्रोडक्शंस के निर्माता के. वेंकट नारायण का कहना है कि बदलावों के बाद दर्शक अब सिनेमाघरों में एक नई फिल्म देखेंगे।
क्या बोले निर्माता?
एनडीटीवी के साथ बातचीत में वेंकट ने कहा 'फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं और नई चीजें जोड़ी गई हैं। सिनेमाघरों में दर्शक जो अनुभव करेंगे, वह बहुत अलग होगा। इसमें कुछ गाने, कुछ बदलाव और बहुत कुछ जोड़ा गया है। हां, इस साल की शुरुआत से ही इस फिल्म को आज की स्थिति तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं कोई स्पॉइलर नहीं देना चाहता।'

एच. विनोथ, सीएम विजय
- फोटो : एक्स
हर उम्र के दर्शकों के लिए
उन्होंने यह भी बताया कि विजय की हालिया ज्यादातर फिल्मों की तरह, 'जन नायकन' भी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी मजबूत और दिलचस्प है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।
एच विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' अनिल रविपुडी की तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' का अडैप्टेशन है। इसमें विजय, ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जनवरी में पोंगल के मौके पर रिलीज होना था, मगर सर्टिफिकेशन में देरी के कारण इसे टाल दिया गया था।
उन्होंने यह भी बताया कि विजय की हालिया ज्यादातर फिल्मों की तरह, 'जन नायकन' भी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी मजबूत और दिलचस्प है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।
Jana Nayagan: 'जन नायकन' में क्या बदलाव करना चाहता था सेंसर बोर्ड? निर्माता के. वेंकट नारायण ने किया खुलासा
फिल्म की स्टारकास्टएच विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' अनिल रविपुडी की तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' का अडैप्टेशन है। इसमें विजय, ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जनवरी में पोंगल के मौके पर रिलीज होना था, मगर सर्टिफिकेशन में देरी के कारण इसे टाल दिया गया था।
फिल्म 'जन नायकन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म रिलीज में हुई सात महीने की देरी
एग्जामिनिंग कमेटी के एक सदस्य ने शिकायत की, जिसके बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया। मेकर्स से कई बदलाव और कट करने को कहा गया, जिसमें टीवीके और अंबेडकर के जिक्र को हटाना भी शामिल था। 7 महीने की देरी के बाद फिल्म को आखिरकार रिलीज की मंजूरी मिली और बदलावों के बावजूद इसे 'A' सर्टिफिकेट मिला।
लीक मामले में गिरफ्तारियां हुईं
अप्रैल में 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुईं। मेकर्स की तरफ से सभी लिंक हटाने से पहले ही इसे कई बार डाउनलोड किया गया और देखा गया।