फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   72nd National Film Awards announcement Know About all winners details for the year 2024 Movies and Performance

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान; 'आर्टिकल 370' बेस्ट फीचर फिल्म; कार्तिक से ममूटी तक इन्हें मिले अवॉर्ड

Sat, 18 Jul 2026 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Jul 2026 06:31 PM IST
सार

72nd National Film Awards announcement: प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आज शनिवार को एलान कर दिया गया है। याद रहे कि यह अवॉर्ड साल 2024 के लिए प्रदान किए जाएंगे। जानिए किस-किसका नाम है सूची में?

विज्ञापन
72nd National Film Awards announcement Know About all winners details for the year 2024 Movies and Performance
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। विजेताओं के नाम से पर्दा उठ चुका है। साल 2024 में रिलीज फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। बता दें कि पुरस्कारों का एलान करीब दो हफ्ते की देरी से हुआ है। जानिए फीचर फिल्म्स और नॉन-फीचर फिल्म्स श्रेणी में किसकी झोली में अवॉर्ड आए हैं....

विज्ञापन


बेस्ट फीचर फिल्म
'आर्टिकल 370' (हिंदी)

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' की झोली में अवॉर्ड
फीचर फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'श्रीकांत' की झोली में गया है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। राजकुमार राव लीड रोल में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट एक्ट्रेस
हिंदी में यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। यामी को यह पुरस्कार फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए मिला है।

बेस्ट एक्टर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हिंदी में कार्तिक आर्यन की झोली में आया है। कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा ममूटी को भी फिल्म 'ब्रमायुगम ' (मलयालम) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कौन?
फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड 'अमरण' (तमिल) के लिए म्यूजिक डायरेक्टर जी वी प्रकाश कुमार को मिला है। हिंदी में फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए शाश्वत सचदेव को मिला है।

बेस्ट कॉस्ट्यू डिजाइनर
पुष्पा- द रूल (तेलुगु) 

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर
कल्कि 2898 एंडी (तेलुगु)



बेस्ट एडिटिंग 
अमरण (तमिल)

बेस्ट साउंड डिजाइन
भूल भुलैया 3 (हिंदी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले
लकी भास्कर (तेलुगु)

बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर
स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को मिला है।

तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को पूरे मनोरंजन के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। 

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड 'राम-नामी' (हिंदी) को दिया गया है। 

नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म
'मैं निदा' (हिंदी)

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड एनवायरनमेंट वैल्यूज का अवॉर्ड 'पिपलांतरी- ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म' (हिंदी, राजस्थानी और इंग्लिश) को मिला है।

बेस्ट एनिमेशन फिल्म
नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट एनिमेशन फिल्म का अवॉर्ड 'टच्ड एज वाटर' (साइलेंट) को मिला है। इसे जेबी प्रोडक्शंस ने बनाया है। जोशी बेनेडिक्ट ने इसका निर्देशन किया है।

आनंद एल राय को अवॉर्ड
नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड 'स्टेचू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक' (हिंदी) के लिए डायरेक्टर आनंद एल राय को मिला है।

बेस्ट शॉर्ट फिल्म
नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मराठी मूवी 'हमसफर' को मिला है।

बेस्ट एडिटिंग
नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड 'एनडीए' (हिंदी)  के लिए एडिटर मानवीर जसरोतिया को मिला है। वहीं, बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार 'ब्लू' (तमिल) के लिए साउंड डिजाइनर टीएस हरीहर सुधन को मिला है। नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड 'लाइफ इन लूम' (तमिल, इंग्लिश, हिंदी, असमिया और बंगाली) के लिए एंडमंड रैनसम को मिला है।

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन
नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड 'ऑन द ट्रेल 41 डिग्री' (मराठी) के लिए म्यूजिक डायरेक्टर शिवपाल सिंह कांग को मिला है।

बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए 
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साल 2024 की नॉन फीचर फिल्म में बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए फराज अली को अवॉर्ड मिला है। उन्हें हिंदी-कश्मीरी शॉर्ट फिल्म 'ओबूर' (Obur) के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।

बेस्ट नैरेटर/ वॉइस ओवर
नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट नैरेटर/ वॉइस ओवर के लिए 'लिटिल प्लैनेट-ए टेल ऑफ फ्रॉग्स' (इंग्लिश) के लिए सौंदर्य चयचंद्रन को अवॉर्ड मिला है। 

बेस्ट राइटिंग
बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा के लिए बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को (हिंदी) मिला है। नॉन-फीचर फिल्म की श्रेणी में स्पेशल मेंशन 'चोला डोरा और सुई' (हिंदी) को मिला है। इसे जयमिन मोदी और लोकेश घई ने निर्देशित किया है। दूसरा स्पेशल मेंशन 'भद्र काली नटकम' को मिला है। यह मलयालम फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद ज्योति ने किया है।

क्या बोले फिल्म निर्माता जयराज?
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा करते हुए जूरी सदस्य और मलयालम फिल्ममेकर जयराज ने कहा, '34 भाषाओं (जिनमें शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल भाषाएं शामिल हैं) की लगभग 400 फीचर फिल्मों पर विचार किया गया। यह एक बहुत बड़ा काम था, क्योंकि कई युवा फिल्ममेकर्स ने अलग-अलग प्रयोग किए और नई सोच के साथ फिल्में बनाईं। यह काफी व्यस्त काम था, लेकिन मेरा मानना है कि हमने सही फैसले किए हैं। 'स्पेशल मेंशन' तमिल ऱिल्म 'मेइयाजगन' को दिया गया है। फिल्म की सधी हुई और नैचुरल साउंड मिक्सिंग को सराहा गया है, जिसमें आज के जमाने के शोर-शराबे वाले साउंड के बजाय सादगी और गहराई पर ध्यान दिया गया है। यह अवॉर्ड साउंड मिक्सिंग इंजीनियर सुरेन जी को दिया गया है। 

 

उन्होंने कहा कि एक और 'स्पेशल मेंशन' तमिल फिल्म 'कैप्टन मिलर' को मिला है। एक्टर धनुष को एक पूरे दौर को अपने कंधों पर उठाने और औपनिवेशिक दौर के विद्रोही के किरदार को शानदार तरीके से निभाने के लिए सराहा गया है। 'बेस्ट तुलु ऱिल्म' का अवॉर्ड 'इंबू' को दिया गया है, जिसमें पारंपरिक जीवनशैली और आधुनिक टेक्नोलॉजी के टकराव का एक प्राचीन कला के मासूम कलाकार पर पड़ने वाले असर को बहुत प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। यह अवॉर्ड प्रोड्यूसर पिक्चर्स स्टूडियो और डायरेक्टर शिवध्वज शेट्टी को दिया गया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed