Batwara 1947: 'मैं जीते जी मरना नहीं चाहता', ‘बंटवारा’ का दूसरा टीजर रिलीज; अब एक्शन अंदाज में दिखे सनी देओल
Batwara 1947 Teaser 2 release: आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। यहां देखिए उसकी झलक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर मेकर्स ने शनिवार को रिलीज कर दिया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास और कब रिलीज होगी फिल्म।
क्या है टीजर में खास?
टीजर की शुरुआत कई इमोशनल सीन्स के साथ होती है, जहां आम लोगों के साथ मारपीट, आगजनी और अत्याचार देखने को मिलता है। शुरुआती सीन्स में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी के किरदार नजर आते हैं, जो इन अत्याचारों से मायूस दिखाई देते हैं।
वहीं, अगले सीन में सनी देओल का दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जो इस टीजर के इमोशन ही बदल देता है। सनी कहते हैं- ‘डर रहा है इंसान, मर रहा है इंसान, और मैं…जीते जी मरना नहीं चाहता। मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा।’ इस डायलॉग के साथ सनी देओल दमदार एक्शन सीन्स करते नजर आते हैंं।
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं।
यहां देखें टीजर-
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Aamir Khan: सलमान के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आमिर! पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार