राजेश शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए अब कैसी है तबीयत; कब तक काम पर लौट सकते हैं एक्टर
Rajesh Sharma: अभिनेता राजेश शर्मा के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। एक्टर की सेहत में अब सुधार हो रहा है। जानिए क्या है ताजा हेल्थ अपडेट…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस महीने की शुरुआत में अभिनेता राजेश शर्मा को कोलकाता में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उन्हें एक कीड़े ने काट लिया था। इससे उन्हें कुछ दिक्कतें हो गई थीं। यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई, जहां वह प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे। उनकी बीमारी की खबर से उनके फैंस और शुभचिंतकों में चिंता फैल गई और उन्होंने उनके ठीक होने की कामना की। अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक राजेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
घर पर ही ठीक हो रहे राजेश शर्मा
खबरों के मुताबिक एक्टर को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह घर पर ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी भी कर रहे हैं।
FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘राजेश शर्मा को हाल ही में छुट्टी मिली है। वह अभी मुंबई में अपने घर पर ठीक हो रहे हैं। वह आने वाले दिनों में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश भी जाने वाले हैं।’
8 जुलाई को हुई थी घटना, शूटिंग सेट पर कीड़े ने काटा था
8 जुलाई की घटना के कुछ समय बाद एक्ट्रेस सुदीप्ता चटर्जी और फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर अग्निदेव चटर्जी के बयानों के अनुसार, राजेश शर्मा को कीड़े ने तब काटा जब वह घनी झाड़ियों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियनों से बात कर रहे थे।
चूंकि उस समय काटने की घटना गंभीर नहीं लग रही थी, इसलिए उन्होंने तुरंत मेडिकल मदद नहीं ली और कोलकाता के लिए अपनी तय फ्लाइट पकड़ ली। हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद उन्हें दाहिने पैर में तेज दर्द और तेज बुखार हुआ और वे काफी बेचैन हो गए।
इसके बाद उन्हें शहर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों बाद सुदीप्त चटर्जी ने जानकारी दी कि एक्टर की हालत में सुधार हुआ है। हालांकि, उस समय भी वे अस्पताल में ही थे।
अक्षय ने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजेश शर्मा की सेहत के बारे में खबर फैलने पर अक्षय कुमार ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। अक्षय ने एक्स पर राजेश शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की सेहत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हो रही है। उम्मीद है कि महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह ठीक होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजेश शर्मा को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ में देखा गया था। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने एक अलग तरह के तांत्रिक का किरदार निभाया था।