फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajal Aggarwal Shreyas Talpade Trisha Sarda Movie The India Story Trailer Released Directed By Chettan DK

'द इंडिया स्टोरी' का आंखें खोल देने वाला ट्रेलर जारी; जनता के मुद्दों पर चोट करने निकले श्रेयस, कब होगी रिलीज?

Sat, 18 Jul 2026 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

The India Story Trailer: फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें अभिनेता श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल लीड भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Shreyas Talpade Trisha Sarda Movie The India Story Trailer Released Directed By Chettan DK
'द इंडिया स्टोरी' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आज शनिवार को फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के ट्रेलर ने दस्तक दी है। यह फिल्म जनता से जुड़े मुद्दों पर आधारित है। श्रेयस एक पिता की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी की मौत पर न्याय के लिए सिस्टम से भिड़ते हैं। वहीं, काजल अग्रवाल को वकील की भूमिका में देखा गया है। फिल्म का ट्रेलर झकझोर देने वाला है। बेहद जरूरी मुद्दे उठाए गए हैं।

विज्ञापन

लाचार पिता की भूमिका में दिखे श्रेयस
खेती में कीटनाशकों के इस्तेमाल और उसके लोगों की सेहत पर होने वाले नकारात्मक प्रभावों को फिल्म में दिखाया गया है। खाने-पीने के सामान में बढ़ती मिलावट किस तरह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है और उस पर सिस्टम की सुस्ती..., इन मुद्दों को ट्रेलर में जगह दी गई है। श्रेयस तलपड़े एक लाचार पिता की भूमिका में हैं। वह इस मुद्दे को उठाते हैं कि खाने में केमिकल्स की मिलावट किस कदर एक 'धीमे जहर' का काम कर रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kajal Aggarwal Shreyas Talpade Trisha Sarda Movie The India Story Trailer Released Directed By Chettan DK
'द इंडिया स्टोरी' - फोटो : वीडियो ग्रैब

कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है 'द इंडिया स्टोरी'
‘द इंडिया स्टोरी खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। श्रेयस तलपड़े का किरदार अपनी बेटी के मौत के बाद पुलिस थाने पहुंचते हैं और कहते हैं, 'मेरी बेटी का मर्डर हुआ है। उसी की एफआईआर दर्ज करानी है'। मगर, उनकी फाइल फेंक दी जाती है। इसके बाद वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। इस कड़ी में खाने-पीने की चीजों में केमिकल की मिलावट और कृषि में कीटनाशकों के खतरनाक इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
श्रेयस कहते हैं, 'हमारी लड़ाई सिर्फ हमारे लिए नहीं, देश के तमाम बच्चों के लिए है'। न्याय के लिए आवाज उठाने निकले श्रेयस और काजल अग्रवाल के सामने कई चुनौतियां आती हैं। किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed