फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   1 Year Of Saiyaara: YRF Ahaan Panday And Aneet Padda film Directed by Mohit Suri completed One Year of Release

1 Year of Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' को एक साल पूरा; मेकर्स ने दिया फैंस को यह तोहफा

Sat, 18 Jul 2026 02:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

1 Year Of Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' की रिलीज को आज एक साल पूरा हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लगी थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

विज्ञापन
1 Year Of Saiyaara: YRF Ahaan Panday And Aneet Padda film Directed by Mohit Suri completed One Year of Release
अनीत पड्डा-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@yrf

विस्तार

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' बीते वर्ष आज के दिन ही रिलीज हुई थी। इसके जरिए अहान पांडे ने अभिनय की दुनिया में पहला कदम रखा। वहीं, अनीत पड्डा की भी यह बतौर लीड अभिनेत्री पहली फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और रातों-रात अहान पांडे अपनी डेब्यू फिल्म से ही स्टार बन गए। 

विज्ञापन

1 Year Of Saiyaara: YRF Ahaan Panday And Aneet Padda film Directed by Mohit Suri completed One Year of Release
अनीत पड्डा-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

मेकर्स लाए फैंस के लिए तोहफा
फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर फैंस के लिए खास तोहफा भी पेश किया है। दरअसल, मेकर्स खास मौके पर फिल्म का 'एक्सक्लूसिव 2-डिस्क कलेक्टर एडिशन LP' लेकर आए हैं। फिलहाल इसका सीमित एडिशन ही आज रिलीज हुआ है। अहान पांडे और अनीत  'सैयारा' की पहली सालगिरह मनाने के लिए लंदन के वेम्बली स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के लिए एक 'कलेक्टर्स एडिशन विनाइल LP' लॉन्च की। यह पैकेज फैंस और म्यूजिक के शौकीनों को फिल्म के पूरे म्यूजिकल सफर को फिर से महसूस करने का एक शानदार अनुभव देने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 Year Of Saiyaara: YRF Ahaan Panday And Aneet Padda film Directed by Mohit Suri completed One Year of Release
अनीत पड्डा-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तरह मनाया पहली एनिवर्सरी का जश्न
फिल्म का एक साल पूरा होने पर यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, 'फिल्म 'सैयारा' का एक साल। वेम्बली में वाणी और कृष। लगता है यह किस्मत में ही लिखा था। 'सैयारा' को अपने दिलों में जगह देने के लिए आपका शुक्रिया। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उन सभी 'सैयारा' फैंस के लिए, जिन्हें हमारा म्यूजिक, हमारी आवाजें और हमारे डायलॉग्स पसंद आए। अब आप 'एक्सक्लूसिव 2-डिस्क कलेक्टर एडिशन LP' पा सकते हैं, जिसमें कुछ खास यादगार चीजें भी हैं। यह हमारा एक हिस्सा है। आपके लिए। हमेशा के लिए। लिमिटेड एडिशन। आज रिलीज हो रहा है। अब दुनियाभर में उपलब्ध है'।

विज्ञापन

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस
अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' को युवाओं का जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिला था। सिनेमाघरों में देखने पहुंचे कई युवा इस फिल्म को देखकर फूट-फूटकर रोए। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब चर्चा में रहे थे। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 329.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed