फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Upcoming Film Batwara 1947 Second Teaser Released Watch Here

Batwara 1947: 'मैं जीते जी मरना नहीं चाहता', ‘बंटवारा’ का दूसरा टीजर रिलीज; अब एक्शन अंदाज में दिखे सनी देओल

Sat, 18 Jul 2026 02:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Jul 2026 02:25 PM IST
सार

Batwara 1947 Teaser 2 release: आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। यहां देखिए उसकी झलक।

विज्ञापन
Sunny Deol Upcoming Film Batwara 1947 Second Teaser Released Watch Here
बंटवारा 1947 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर मेकर्स ने शनिवार को रिलीज कर दिया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास और कब रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन


क्या है टीजर में खास? 
टीजर की शुरुआत कई इमोशनल सीन्स के साथ होती है, जहां आम लोगों के साथ मारपीट, आगजनी और अत्याचार देखने को मिलता है। शुरुआती सीन्स में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी के किरदार नजर आते हैं, जो इन अत्याचारों से मायूस दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, अगले सीन में सनी देओल का दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जो इस टीजर के इमोशन ही बदल देता है। सनी कहते हैं- ‘डर रहा है इंसान, मर रहा है इंसान, और मैं…जीते जी मरना नहीं चाहता। मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा।’ इस डायलॉग के साथ सनी देओल दमदार एक्शन सीन्स करते नजर आते हैंं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol Upcoming Film Batwara 1947 Second Teaser Released Watch Here
बंटवारा 1947 - फोटो : वीडियो ग्रैब
किस पर आधारित है फिल्म 'बंटवारा 1947' 
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं। 

यहां देखें टीजर- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

Sunny Deol Upcoming Film Batwara 1947 Second Teaser Released Watch Here
'बंटवारा' में अली फजल व अभिमन्यु सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- Aamir Khan: सलमान के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आमिर! पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed