फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan niece and actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike and forcibly taken to hospital

'मैं हैरान हूं'; सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन का आमिर की भतीजी और अभिनेत्री जैन खान ने किया विरोध

Sat, 18 Jul 2026 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई। इस पर अभिनेत्री जैन खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस एक्शन से वे हैरान हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan niece and actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike and forcibly taken to hospital
जैन खान-सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को आज शनिवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया। इस पर आमिर खान की भतीजी और अभिनेत्री जैन खान ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन


जैन खान बोलीं- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'
जैन खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहती दिखी हैं, 'आज सुबह जब मैं उठी तो सोनम वांगचुक को जबरन उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन और भूख हड़ताल से ले जाया गया। मैं यह देखकर बहुत हैरान हूं। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मैं अपने लोकतंत्र और अपनी व्यवस्था को देखकर बिखरा हुआ महसूस कर रही हूं'। 
विज्ञापन


'सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं'
जैन खान ने आगे कहा है, 'कोई भी राजनीतिक पार्टी, चाहें सत्ता में हो या न हो, वह इस देश को नहीं चलाती है। हम देश के लोग हैं। कोई भी राजनीतिक पार्टी लोगों के लिए काम करती है। वह लोगों के प्रति जवाबदेह है'। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा है, 'यह आपकी निजी राजनीति से कहीं ऊपर की बात है। यह हमारे महान देश का अपमान है। सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं। वे इस देश या हम लोगों की मालिक नहीं हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)


कौन हैं जैन मैरी खान?
आमिर खान की भतीजी जैन मैरी खान फिल्म निर्माता मंसूर खान की बेटी हैं। जैन का जन्म 20 मार्च 1995 में हुआ। वे फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। अदाकारा होने के साथ-साथ वे थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। थिएटर से करियर शुरू करने के बाद जैन ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म मिसेज सीरियल किलर से डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed