फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan Thinks Son Vedaant Generation Disconnected From Indian Cinema Says They're Watching Japanese Anime

‘युवा पीढ़ी भारतीय सिनेमा से दूर हो रही’, आर माधवन ने जताई चिंता; अपने बेटे का दिया उदाहरण

Sat, 18 Jul 2026 01:44 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Jul 2026 01:44 PM IST
सार

R Madhavan: आर माधवन ने युवा पीढ़ी के भारतीय सिनेमा में कम होती दिलचस्पी को लेकर चिंता जताई। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
R Madhavan Thinks Son Vedaant Generation Disconnected From Indian Cinema Says They're Watching Japanese Anime
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'GDN' का प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान एक्टर ने चिंता जताई कि युवा दर्शक, जिनमें उनके 20 साल के बेटे वेदांत की पीढ़ी भी शामिल है, भारतीय सिनेमा से दूर होते जा रहे हैं। ये लोग जापानी एनीमे और कोरियन कंटेंट में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।

विज्ञापन

युवा पीढ़ी जापानी एनीमे और कोरियन कंटेंट देख रही
सिनेमा एक्सप्रेस से बात करते हुए आर माधवन ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों को किसी दूसरी फिल्म इंडस्ट्री के हाथों नहीं खो रही है, बल्कि कहानी कहने के एक बिल्कुल अलग तरीके के कारण खो रही है।

विज्ञापन


माधवन ने खुद का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे एक डर है, जिसके बारे में मैं सोचना भी नहीं चाहता। अब तक तो मैंने उसका सम्मान कमाया है। वह 20 साल का हो गया है। लेकिन अगर आप मेरी युवा पीढ़ी को देखें, तो वे उससे पूरी तरह कटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक बड़ी समस्या है। वे जापानी एनीमे और कोरियन कंटेंट देख रहे हैं। लेकिन वे हमारी तमिल फिल्में भी नहीं देखना चाहते। वे हिंदी या भारतीय फिल्में देखने के लिए थिएटर भी नहीं जाएंगे।

R Madhavan Thinks Son Vedaant Generation Disconnected From Indian Cinema Says They're Watching Japanese Anime
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy

एक फिल्म में जिंदगी के सभी अनुभव नहीं समेट सकते
एक्टर ने माना कि वह आसानी से पारंपरिक कमर्शियल फिल्में बनाते रह सकते थे, जिनसे उन्हें लगता है कि एक निश्चित स्तर की सफलता की गारंटी होती। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह ऐसे रोल करना चाहते थे, जिनसे उन्हें अपनी कला की गहराई दिखाने का मौका मिले।

मेरा मानना है कि अगर मैं कोई कमर्शियल फिल्म बनाता हूं, तो उसका कम से कम एक गाना या सीन तो हिट होगा ही। बस यही फॉर्मूला हमें कई साल तक आगे ले जाने के लिए काफी है।

चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स चुनने के अपने फैसले के बारे में माधवन ने कहा कि अपनी जिंदगी के सभी अनुभवों को हम एक फिल्म में नहीं समेट सकते। एक्टिंग का मतलब ही यही है। लेकिन मुझे कभी भी एक्टिंग के लिए जरूरी गहराई और क्वालिटी दिखाने का मौका नहीं मिला।

फिर जब आखिरकार ऐसा मौका मिला, तो मैंने तय किया कि मैं सिर्फ कोई आम कमर्शियल फिल्म नहीं कर सकता।

R Madhavan Thinks Son Vedaant Generation Disconnected From Indian Cinema Says They're Watching Japanese Anime
जीडीएन - फोटो : इंस्टाग्राम
किस पर आधारित है ‘GDN’ की कहानी?
आर माधवन जल्द ही आगामी फिल्म 'GDN' में नजर आएंगे। यह फिल्म कोयंबटूर के खुद से सीखने वाले आविष्कारक और उद्योगपति गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू की कहानी है, जिन्हें अक्सर 'भारत का एडिसन' कहा जाता है।

इंजीनियरिंग की कोई औपचारिक शिक्षा न होने के बावजूद, नायडू ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटर बनाई और आजादी से पहले के तमिलनाडु में मर्सिडीज जैसी कार बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed