फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I Am A Man Hater All Judges Give Indias Got Latent 2 Teacher A Zero Internet Says This Is Not Feminism

‘मैं मैन-हेटर हूं’, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में इस कंटेस्टेंट को मिले जीरो; पुरुषों पर दिए विवादित बयान

Sat, 18 Jul 2026 02:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Jul 2026 02:15 PM IST
सार

Sakshi Jha on India's Got Latent: टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ में आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
I Am A Man Hater All Judges Give Indias Got Latent 2 Teacher A Zero Internet Says This Is Not Feminism
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में साक्षी झा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की रहने वाली साक्षी, जिनके इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्होंने ऑडिशन के दौरान खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया और पुरुषों, शादी और अपने परिवार को लेकर कई विवादित बातें कहीं।

विज्ञापन

साक्षी ने खुद को बताया ‘मैन-हेटर’
नेटफ्लिक्स पर आए इस सीजन के तीसरे एपिसोड के क्लिप्स तेजी से वायरल हो गए। परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं, लेकिन उनके बयानों ने लोगों में गुस्सा भर दिया और आखिर में उन्हें जजों से सबसे कम यानी जीरो मार्क्स मिले।

विज्ञापन

परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी ने खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया। उनके इंस्टाग्राम बायो में भी लिखा है, ‘पितृसत्ता का सबसे बुरा सपना (Patriarchy’s worst nightmare)।’ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

I Am A Man Hater All Judges Give Indias Got Latent 2 Teacher A Zero Internet Says This Is Not Feminism
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में साक्षी झा - फोटो : सोशल मीडिया

पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं
इस पर शो के होस्ट समय रैना ने पूछा कि कोई उन्हें धोखा क्यों देगा? साक्षी ने जवाब दिया कि शायद इसलिए क्योंकि वह ‘मैन-हेटर’ हैं।

उन्होंने अपने भविष्य को लेकर भी एक विवादित बात कही। साक्षी ने कहा कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पुरुषों से नफरत है, जिसमें उनके पिता और भाई भी शामिल हैं।

I Am A Man Hater All Judges Give Indias Got Latent 2 Teacher A Zero Internet Says This Is Not Feminism
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार किसी कंटेस्टेंट को मिला जीरो
साक्षी की इन बातों से जजों का पैनल बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ। पैनल में समय रैना, तन्मय भट्ट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा शामिल थे। सभी पांचों जजों ने उन्हें जीरो मार्क्स दिए, जिससे वह इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन गईं जिन्हें सभी जजों से जीरो मिला। हालांकि, साक्षी ने खुद अपनी परफॉर्मेंस को 10 में से 8 अंक दिए थे।

एक समय पर समय रैना ने उनसे पूछा, ‘तुम्हें किसने दुख पहुंचाया?’ इस पर साक्षी ने जवाब दिया, ‘पुरुषों ने।’ इस पर समय ने कहा, ‘इसलिए हम कहते हैं, ‘लड़कियों को पढ़ाओ।’

ये भी पढ़ें- मेधा शंकर या कोई और? आखिर समय रैना के साथ कौन थी ये मिस्ट्री गर्ल? कॉमेडियन ने फोटो शेयर कर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed