फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss Bangla returns after 10 years with Sourav Ganguly as the host

Bigg Boss Bangla: 10 वर्षों बाद वापसी को तैयार 'बिग बॉस बांग्ला 3', सौरव गांगुली करेंगे होस्ट के तौर पर डेब्यू

Mon, 20 Jul 2026 06:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 20 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

Saurav Ganguly: बिग बॉस बांग्ला का तीसरा सीजन सितंबर से शुरू होने वाला है। यह शो 10 साल बाद वापसी कर रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इसके होस्ट होंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss Bangla returns after 10 years with Sourav Ganguly as the host
सौरव गांगुली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस' काफी पॉपुलर है। इस साल 'बिग बॉस बांग्ला' वापस आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस शो को होस्ट करने वाले हैं। होस्ट के तौर पर वह इस शो से डेब्यू करेंगे। स्क्रीन के मुताबिक उन्होंने इस रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए स्टार जलसा के साथ 125 करोड़ रुपये का करार किया है।
विज्ञापन


जारी हुआ शो का प्रोमो
'बिग बॉस बांग्ला' एक दशक बाद नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। स्टार जलसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस बांग्ला का पहला प्रोमो जारी किया है। इसमें 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' का उनके नए रोल में स्वागत किया गया है। यह शो अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है।
विज्ञापन

Bigg Boss Bangla returns after 10 years with Sourav Ganguly as the host
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया, यूट्यूब
यूजर्स हुए उत्साहित
आधिकारिक प्रोमो में एक बाघ और बाद में सूट पहने सौरव गांगुली को आने वाले सीजन के लिए होस्ट की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है।
प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा 'देखूंगा।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया 'उत्साहित हूं।' तीसरे ने लिखा 'काफी इंतजार के बाद, बिग बॉस बांग्ला तीन आखिरकार वापस आ रहा है।'

कब शुरू होगा शो?
'बिग बॉस बांग्ला' सितंबर से शुरू होगा। अभी इसके कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर की तारीखों के बारे में और जानकारी सामने आनी बाकी है।

Bigg Boss Bangla returns after 10 years with Sourav Ganguly as the host
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
सौरव गांगुली की बायोपिक पर चल रहा काम
आपको बता दें कि सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' पर काम चल रहा है। बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव इसमें सौरव गांगुली का किरदार निभाने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसमें राजकुमार राव का लुक नजर आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Jalsha (@starjalsha)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed