सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   BJP MP And Actress Dream Girl Hema Malini Brings Home New Car Video Goes Viral

Hema Malini: हेमा मालिनी ने खरीदी नई लग्जरी कार, ड्राइविंग सीट पर बैठ पोज देती नजर आईं ड्रीम गर्ल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Hema Malini New Car: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने नए वाहन का पूजन करती दिख रही हैं।

BJP MP And Actress Dream Girl Hema Malini Brings Home New Car Video Goes Viral
हेमा मालिनी ने खरीदी नई कार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है। उन्होंने अपने कलेक्शन में एक और लग्जरी वाहन को शामिल किया है। इन दिनों जब हर तरफ गणपति उत्सव की धूम है, तब इन शुभ दिनों में हेमा मालिनी ने कार खरीदी है। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Trending Videos

BJP MP And Actress Dream Girl Hema Malini Brings Home New Car Video Goes Viral
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्रीम गर्ल के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी व्हीकल शामिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेमा मालिनी अपनी कार का पूजन करती दिख रही हैं। इसके बाद वे खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर पोज देती दिखी हैं। पिंक कलर के सूट में हेमा मालिनी काफी जंच रही हैं। बता दें कि हेमा मालिनी ने अपने कलेक्शन में एमजी एम9 को शामिल किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

BJP MP And Actress Dream Girl Hema Malini Brings Home New Car Video Goes Viral
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने दी बधाई
हेमा मालिनी की नई कार की डेकोरेशन खास अंदाज में की गई है। इसमें रंग-बिरंगे गुब्बारे भरे हुए हैं। साथ ही कार की बैकसाइड में फैमिली फोटोज की लड़ी लगी हुई है, जिसे अभिनेत्री निहारती दिख रही हैं। नई कार की खरीदारी पर फैंस हेमा मालिनी को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। 

गणपति उत्सव सेलिब्रेट कर रहीं अभिनेत्री
हेमा मालिनी ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने गणेशोत्सव की झलकियां फैंस के साथ शेयर की थीं। हेमा मालिनी के करियर की बात करें तो एक वक्त उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed