{"_id":"689de3ab71f6c8c78e0c241b","slug":"bobby-deol-joins-yrf-spy-universe-in-war-2-post-credit-glimpse-of-alpha-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री, आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म में आएंगे नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री, आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म में आएंगे नजर
Thu, 14 Aug 2025 06:56 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
Bobby Deol in War 2 Post Credit Scene: ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में बॉबी देओल की झलक सुर्खियां बटोर रही है। इसके साथ ही बॉबी की फिल्म 'अल्फा' में एंट्री भी कंफर्म हो गई है।
विज्ञापन
बॉबी देओल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही यशराज फिल्म्स की एक और स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को लेकर भी नई जानकारी सामने आ रही है। वॉर 2 के पोस्ट‑क्रेडिट सीन में अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। हालांकि ये कोई मामूली झलक नहीं बल्कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर बड़ा अपडेट रहा। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
'अल्फा' में हुई बॉबी देओल की एंट्री
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के पोस्ट‑क्रेडिट सीन का एक सीन वायरल हो रहा है, जिसमें बॉबी देओल की शक्ल साफ तौर पर देखी जा रही है। इस सीन में बॉबी देओल एक लड़की के हाथ पर एंजेसी का स्टैंप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जब लड़की उनसे पूछती हैं कि ये क्या है तो वो 'अल्फा' का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:The Taj Story: 'द ताज स्टोरी' का टीजर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगे परेश रावल; जानें फिल्म की रिलीज डेट
विज्ञापन
बॉबी के सीन पर शरवरी का रिएक्शन
शरवरी वाघ ने सोशल मीडिया पर इस सीन को शेयर करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, 'आप बॉबी देओल सर!! आपका स्क्रीन प्रेजेंस… क्या जबरदस्त इंट्रोडक्शन था!' वहीं, यह भी स्पष्ट हो गया है कि 'टाइगर' या 'पठान' जैसी बड़ी फिल्में वॉर 2 में शामिल नहीं होंगी।
‘अल्फा’ के बारे में
यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' फिल्म का निर्माण शिव रावैल निर्देशित कर रहे हैं और यह क्रिसमस 2025 यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म स्पाय वर्स में पहली महिला‑नेतृत्व वाली कड़ी होगी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य एजेंट की भूमिका में हैं। बॉबी देओल का किरदार उन्हें चुनौती देने वाला खलनायक होगा। अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की कैमियो उपस्थिति भी इस फिल्म को और आकर्षक बनाएगी। फिल्म की शूटिंग मुम्बई, कश्मीर, पोलैंड और स्कॉटलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर की जा रही है। यहां तक कि ऋतिक रोशन का कैमियो भी अल्फा में शामिल किया गया है, जो 'वॉर 2' से इस अपकमिंग फिल्म को जोड़ेगा।