फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bollywood actress alia-bhatt-necklace-mishap-cannes-2025-red-carpet-moment

Alia Bhatt: कान के रेड कार्पेट पर आलिया ने ‘आपदा’ को बनाया अवसर, वायरल वीडियो देख जमकर तारीफ कर रहे फैंस

Mon, 26 May 2025 01:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 26 May 2025 01:13 PM IST
सार

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद हर तरफ उनकी सूझबूझ और स्टाइल की तारीफ हो रही है। अभिनेत्री के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
bollywood actress alia-bhatt-necklace-mishap-cannes-2025-red-carpet-moment
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत करके एक बार फिर भारत की तरफ से ब्यूटी, एलिगेंस और स्टाइल को रिप्रेजेंट किया है। इस दौरान आलिया के साथ ऊप्स मोमेंट भी होने वाला था लेकिन उन्होंने अपनी चतुराई से ना सिर्फ आपदा को संभाला बल्कि उसे अवसर में बदलकर सभी को इंप्रेस कर दिया।  

विज्ञापन

आलिया ने दिखाई समझदारी 
रेड कार्पेट पर आलिया ने जब अपने गले पर हाथ रखा और मुस्कराते हुए पोज दिया, तो हर किसी को लगा कि यह कोई नया पोज है। लेकिन बाद में पता चला कि आलिया का नेकलेस अचानक खुल गया था और गिरने ही वाला था। आलिया ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए उसे अपने हाथ से रोके रखा और कुछ इसी अंदाज में पोज दिया कि किसी को पता तक नहीं चला कि कुछ गड़बड़ हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanshu Goel | Celebrity Jewellery (@the_gemtlemen)


 

इंडियन-स्टाइल लुक में नजर आईं आलिया
आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर गुच्ची के एक साड़ी से इंस्पायर हुए लुक को चुना। यह लुक न्यूड शेड में था, जिसमें एक डीप नेक ब्लाउज, स्ट्रेट स्कर्ट और एक दुपट्टा स्टाइल ड्रेप शामिल था, जिसे फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था।

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट संग Cannes से उर्वशी ने साझा की सेल्फी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

bollywood actress alia-bhatt-necklace-mishap-cannes-2025-red-carpet-moment
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

लुक में डायमंड ने लगाए चार चांद
वहीं उनके गहनों की बात करें तो उन्होंने मलाबार गोल्ड और डायमंड्स के हेल्प से बने खास विक्टोरियन स्टाइल नेकलेस को पहना था, जिसे रिया कपूर और माइन डायमंड्स ने मिलकर रीडिजाइन किया था। इसी गहने की वजह से आलिया ऊप्स मोमेंट का शिकार हो सकती थीं लेकिन उन्होंने संभलते हुए अपने आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
जैसे ही यह वीडियो सामने आया जिसमें आलिया को नेकलेस थामते हुए देखा जा सकता है, फैंस ने उनकी तुरंत सूझबूझ की तारीफ करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘सोचा था नया पोज है, लेकिन जब सच पता चला तो और भी इम्प्रेस हो गया।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘इतनी ग्रेसफुल हैं कि गहना गिर रहा था और हमें लगा वो बस पोज दे रही हैं।’

ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: आलिया-ऐश्वर्या की साड़ी से लेकर जान्हवी के रेट्रो लुक तक, यहां देखें कान 2025 के वायरल लुक

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
फिल्मों की बात करें तो आलिया पिछली बार फिर ‘जिगरा’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसी साल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed