सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Celebs who became trendsetters Rajesh Khanna Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Salman Khan Sanjay Dutt

किसी ने बॉडी बिल्डिंग तो किसी ने सेट किया रोमांस का ट्रेंड, ये है बॉलीवुड में नई शुरुआत करने वाले एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bollywood Trend Setter Actors: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे अभिनेताओं ने नई चीजों की शुरुआत करते हुए एक ट्रेंड सेट किया। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल है। पढ़ते हैं किन अभिनेताओं ने फिल्म उद्योग में नए ट्रेंड सेट किए हैं।
 

Bollywood Celebs who became trendsetters Rajesh Khanna Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Salman Khan Sanjay Dutt
संजय दत्त और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन मुंबई में ‘वेव्स समिट 2025’ में शामिल हुए। इस इवेंट में अभिनेता ने साउथ में सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड शुरू करने की बात भी कही। अभिनेता ने कहा कि 20 साल पहले उन्होंने ही यह ट्रेंड सेट किया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई अभिनेता इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट कर रहा है। इससे पहले भी भारतीय सिनेमा में कई एक्टर्स ट्रेंड सेट कर चुके हैं। जानते हैं कौन-कौन से अभिनेताओं ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नए ट्रेंड की शुरुआत की। 

Trending Videos

Bollywood Celebs who became trendsetters Rajesh Khanna Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Salman Khan Sanjay Dutt
राजेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

राजेश खन्ना
दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार का ट्रेंड शुरू किया। इससे पहले सुपरस्टार का टाइटल केवल हॉलीवुड फिल्मों में ही था। अभिनेता को भारत का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। इसके बाद से ही भारतीय फिल्म उद्योग में अभिनेताओं को सुपरस्टार कहा जाने लगा।  

यह खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: कियारा ही नहीं, प्रेग्नेंसी में ये एक्ट्रेसेस भी रहीं एक्टिव; कईयों ने तो फिल्म की शूटिंग तक की

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Celebs who became trendsetters Rajesh Khanna Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Salman Khan Sanjay Dutt
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता ने इंडस्ट्री में ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि बनाई। एंग्री यंग मैन का कॉन्सेप्ट उस दौर की समाज और देश की विकट परिस्थितियों से उपजती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi: वामिका बोलीं, ‘बेबी जॉन’ में मैंने अपना बेस्ट दिया’; फिल्म की असफलता का कारण साझा किया

Bollywood Celebs who became trendsetters Rajesh Khanna Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Salman Khan Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay

संजय दत्त-सलमान खान
बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग का ट्रेंड सेट करने में संजय दत्त और सलमान खान का अहम योगदान है। 80 के दशक में संजय दत्त ने इसकी शुरुआत की। इसके बाद सलमान खान ने इसे और भी व्यापक रूप से इंडस्ट्री में बढ़ाया। सलमान खान के बाद से कई अभिनेताओं ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए बॉडी बिल्डिंग की।

Bollywood Celebs who became trendsetters Rajesh Khanna Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Salman Khan Sanjay Dutt
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान
शाहरुख खान एक रोमांटिक हीरो के किरदार को इस तरह निभाया कि उन्हें रोमांस का बादशाह कहा जाने लगा। अभिनेता ने बॉलीवुड में रोमांस के नए मायने गढ़े। अभिनेता ने कई सारी फिल्में ऐसी की हैं, जो रोमांटिक फिल्मों का  एक उदाहरण बनकर सामने आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed