फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood star Varun Dhawan is going to lead Indian installment of 'Citadel'on prime video

Varun Dhawan: भारत की सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन निभाएंगे मुख्य भूमिका, कहा- शूटिंग का है बेसब्री से इंतजार

Tue, 20 Dec 2022 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Dec 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Bollywood star Varun Dhawan is going to lead Indian installment of 'Citadel'on prime video
वरुण धवन - फोटो : social media

रूसो ब्रदर्स की अवेटेड सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन की पहली सबसे महंगी सीरीज है, जिसके दो एपिसोड्स 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'द रिंग्स ऑफ पावर' दो दिसंबर को रिलीज हो चुकी हैं। 'सिटाडेल' वेब सीरीज का बजट तकरीबन 235 मिलियन डॉलर है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्स्टॉल्मेंट के मुख्य कलाकार की पुष्टि की, जो प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स के एबीजीओ की अपनी तरह की पहली ग्लोबल-इवेंट सीरीज है । भारत की अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे और इसका नेतृत्व प्रसिद्ध रचनाकार जोड़ी राज और डीके करेंगे, जो इस सीरीज के निर्देशक और शो रनर हैं।

विज्ञापन

प्राइम वीडियो इंडिया के उपाध्यक्ष गौरव गांधी ने कहा कि टीम 'सिटाडेल' को भारत में शुरू करने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। 'सिटाडेल' वैश्विक फ्रेंचाइजी है, जो विश्व को एक दूसरे से जोड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ हम लोकल ओरिजिनल कंटेंट का प्रॉडक्शन करने के लिए बॉर्डरलेस एंटरटेनमेंट के अपने मिशन पर काम कर रहे हैं, जिसका आनंद दुनिया भर के दर्शक उठा सकते हैं। 'सिटाडेल' के लोकल प्रॉडक्शंस कई देशों में हैं, जो एक इंटर-कनेक्टेड स्टोरीलाइन का निर्माण करते हैं। 'स्टोरीटेलिंग में यह अपनी तरह का पहला इनोवेशन है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'फ्रेंचाइजी की इस सुपर रोमांचक भारतीय इन्स्टालमेंट में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे और इस बात से हम बेहद खुश हैं। एक्शन से भरपूर इस स्पाई सीरीज को बनाने में राज और डीके के अलावा मुख्य भूमिका में वरुण के होने से सिटाडेल इंडिया चैप्टर न केवल भारत में ओरिजिनल प्रॉडक्शन के स्तर को ऊंचा करेगा, बल्कि भारत के रचनाकारों और प्रतिभा के अविश्वसनीय पूल पर ग्लोबल ध्यान भी खींचेगा। हम इसे भारत और दुनिया भर में अपने दर्शकों के साथ साझा करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते।' रचनाकार जोड़ी राज और डीके ने कहा, 'हम अपने काफी समय के साथी प्राइम वीडियो के साथ दो बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म निर्माताओं और रचनाकारों रूसो ब्रदर्स द्वारा रूपांकित इस ग्लोबल इवेंट सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम विशेष रूप से बहुमुखी और गतिशील वरुण के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हमने अपने दर्शकों के लिए अनोखे यूनिवर्स को लाने के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है। हम उज्ज्वल कलाकारों और सिटाडेल इंडिया के साथ कहानी कहने की कला को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।'

विज्ञापन

इस सीरीज का निर्देशन जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसमें रिचर्ड मैडेन (बॉडीगार्ड), प्रियंका चोपड़ा जोनस (क्वांटिको) और स्टेनली टुकी (द हंगर गेम्स फिल्म्स) फ्रेंचाइजी में पहली बार लॉन्च होने वाली 'सिटाडेल' सीरीज में अभिनय करेंगे। इसका प्रीमियर 2023 में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिटाडेल' वेब सीरीज के मेकर्स के क्रिएटिव डिफरेंसेज होने की वजह से इसके कुछ हिस्से री-शूट होंगे। इस सीरीज का निर्माण डीटूआर फिल्म्स और अमेजॉन स्टूडियो द्वारा किया गया है। जोश एप्पलबाउम, आंद्रे नेमेक, जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग अनटाइटल्ड इंडियन ओरिजिनल और ग्लोबल सिटाडेल यूनिवर्स के अंदर सभी सीरीज पर मिडनाइट रेडियो के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed