फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   10 Bollywood Movies with highest earnings in Abroad - Bollywood 2014

ये रहीं विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में

Tue, 09 Dec 2014 02:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Dec 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
10 Bollywood Movies with highest earnings in Abroad - Bollywood 2014

बॉलीवुड की फिल्में अब विदेशों में भी लोकप्रिय होने के साथ्ा-साथ कमाई के नए रिकार्ड भी बना रही हैं। विदेश में कमाई करने वाले टॉप टेन फिल्मों में नंबर एक और दो की जगह पर आमिर खान की फिल्में ही काबिज हैं। इसके अलावा बाकी फिल्में शाहरूख खान, ऋतिक रोशन और सलमान खान की हैं।

विज्ञापन


पहले नंबर पर फिल्म धूम 3 है। फिल्म ने विदेशों में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। फिल्म ने देश से बाहर लगभग 174 करोड़ रुपये कमाए हैं। धूम सीरीज की इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए धूम सीरीज की यह दूसरी फिल्म है।
विज्ञापन



धूम सीरीज की फिल्मों में बाइक के एक्शन सीन भरपूर मात्रा में होते हैं। धूम 3 की पृष्ठभूमि में बंद होते सर्कस की कहानी को फिल्माया गया है। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जैकी श्राफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पायदान पर भी कमाई के मामले में आमिर खान की ही फिल्म थ्री इडियट है। फिल्म ने विदेश से लगभग 162 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है। आमिर खान की इस फिल्म ने कमाई के साथ्ा-साथ्ा लोकप्रियता के रिकार्ड भी बनाए। खास कर फिल्म को युवा दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में करीना कपूर, शरमन जोशी, आर माधवन और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में हैं।

कमाई के मामले में शाहरूख खान की फिल्में भी हैं आगे

10 Bollywood Movies with highest earnings in Abroad - Bollywood 2014

शाहरूख खान की 'माई नेम इज खान' विदेश में कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर है। फिल्म ने 143 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में शाहरूख का किरदार काफी चुनौतीपुर्ण रहा। फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका में काजोल हैं।

वहीं चौथे नंबर पर शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस है जिसने लगभग 120 करोड़ रुपये कमाए हैं। शाहरूख की ही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 92 करोड़ रुपये कमा कर पांचवे नंबर पर है। वहीं फिल्म जब तक है जान ने 84 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। यह फिल्म  लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इन दोनों ही फिल्मों में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोन हैं।

ऋतिक रोशन की बैंग-बैंग है सातवें नंबर पर

10 Bollywood Movies with highest earnings in Abroad - Bollywood 2014

ऋतिक रोशन की बैंग बैंग इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। फिल्म ने विदेश में 82 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म में ऋतिक ने जबरदस्त एक्‍शन सीन किए हैं। हॉलीवुड की रिमेक इस फिल्म की शूटिंग प्राग, ग्रीस और लंदन जैसी जगहों पर फिल्माई गई है। फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो ने बनाई थी।

फिल्म में ऋतिक के अलावा कैटरीना कैफ और डैनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि इससे पहले ऋतिक की धूम 2 ने अच्छी कमाई की थी, जिसे बैंग-बैंग ने तोड़ दिया।

शाहरूख की सबसे ज्यादा फिल्में हैं लिस्‍ट में

10 Bollywood Movies with highest earnings in Abroad - Bollywood 2014

शाहरूख खान की फिल्म डॉन-2 इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। फिल्म ने 73 करोड़ रुपए कमाए। वहीं इस लिस्ट में सलमान की फिल्म किक के बाद दसवें नम्बर पर काबिज शाहरूख की 'कभी अलविदा न कहना' ने लगभग 67 करोड़ रुपए की कमाई की।

शाहरूख खान की फिल्म डॉन के सिक्वल डॉन 2, विदेशों में काफी पसंद की गई। दोनों ही फिल्मों के निर्माता फरहान अख्तर हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा बोमन ईरानी और ओमपूरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं दसवें नंबर पर काबिज फिल्म अलविदा न कहना की पृष्ठभूमि अमेरिका है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषक बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

टॉप टेन में सलमान भी

10 Bollywood Movies with highest earnings in Abroad - Bollywood 2014
बॉलीवुड की हिट खान तीकड़ी में से सलमान की मात्र एक ही फिल्म है जो इस लिस्ट में जगह बना पाई है। इस लिस्ट में सलमान की एक मात्र फिल्म किक है, जिसने विदेशों में लगभग 69 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म में सलमान एक नकाबपोश सुपर हीरो की भूमिका में भी है। जो लोगों की मदद करने के लिए अपराध करने से भी गुरेज नहीं करता।


फिल्‍म्‍ा साजिद ना‌डियावाल ने बनाई है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में जैकलिन के अलावा रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्की व मिथुन चक्रवर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed