83: फिल्म रिलीज होने से पहले ही सामने आया रिव्यू, कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने शेयर किए लोगों के रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1983 में विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत की यादों को ताजा करती फिल्म 83 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण यह फिल्म लंबे समय से अपनी रिलीज के लिए अटकी हुई थी। अब यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने यह फिल्म देख ली है। फिल्म देखने के बाद सभी ने कबीर खान की इस फिल्म के लिए काफी अच्छे रिव्यू दिए हैं।
फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने इस फिल्म को लेकर शेयर किए गए लोगों के व्यूज सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। मिनी की तरफ से शेयर किए गए इन स्क्रीनशॉट्स में सभी ने फिल्म की काफी तारीफ की है। फिल्म को देखने के बाद लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी ने फिल्म को मास्टरपीस बताया तो कोई इस फिल्म को रोंगटे खड़े करने वाला बता रहा है। फिल्म देखने के बाद सभी लोग परफॉर्मेंस से लेकर डायरेक्शन हर चीज की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- क्या मूवी है। इसे देख मैं हंसी भी, रोई भी, हूटिंग भी की और इसे चीयर भी किया। इतनी स्पेशल फिल्म देने के लिए थैंक्यू कबीर खान। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- अब इसे कोई नहीं रोक सकता। बॉल पार्क से बाहर हो चुकी है। मैंने फिल्म को दो बार देखा है और इसे फिर से देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं। कबीर तुमने कमाल कर दिया।
एक और शख्स ने फिल्म देखने के दौरान खड़े हुए रोंगटे की तस्वीर शेयर कर फिल्म को मास्टरपीस बताया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे मिल रहे रिव्यूज काफी उत्साहित करने वाले हैं। वहीं, फिल्म की बात करें तो इन दिनों 83 की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है।
यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए क्रिकेट विश्वकप की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। जबकि दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।