83 Teaser: क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, रणवीर सिंह ने उड़ाए होश
रणवीर सिंह की यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज को जाएगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में छोटा लेकिन अहम रोल निभाएंगी। वह रणवीर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपिल देव की जिंदगी पर बन रही फिल्म 83 का टीजर सामने आ चुका है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा और फर्स्ट लुक के सामने आने से ही फैंस के बीच उत्सुकता जाग गई थी वहीं अब फिल्म के टीजर ने फैंस को और भी हैरान कर दिया है। यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। इस साल क्रिकेटर और कप्तान कपिल देव ने देश को पहली बार वर्ल्ड कप का तोहफा दिया था।
83 का टीजर रिलीज
यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। रणवीर सिंह की यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज को जाएगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में छोटा लेकिन अहम रोल निभाएंगी। वह रणवीर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।
The greatest Story.
The greatest Glory.
83 RELEASING IN CINEMAS ON 24TH DEC, 2021, in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam.
Teaser out now.
Trailer out on 30th Nov.#ThisIs83@ikamalhaasan @iamnagarjuna #KicchaSudeep @PrithviOfficial @RKFI @AnnapurnaStdios pic.twitter.com/alsF6QlaBfविज्ञापन विज्ञापन— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 26, 2021
1983 में वेस्ट इंडीज को हराकर भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीजर में उसी जीत की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है। अब 30 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आएगा। टीजर देखने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने इस टीजर को साझा करते हुए लिखा- भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी। 24 दिसंबर 2021 को फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंस के लिए क्रिसमस का तोहफा है।