{"_id":"64e73a2ba80a0c2cde02f928","slug":"a-cute-litte-4-years-girl-did-abhishek-bachchan-saiyami-kher-film-ghoomer-steps-in-cinema-hall-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चार साल की नाओमिका ने ‘घूमर’ गाने पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: चार साल की नाओमिका ने ‘घूमर’ गाने पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Thu, 24 Aug 2023 04:38 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 24 Aug 2023 04:38 PM IST
सार
अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर का टाइटल सॉन्ग पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर चार साल की छोटी सी बच्ची नाओमिका ने भी डांस कर दिया है। क्यूट सी नाओमिका के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
नाओमिका नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में किसी के भी पास टैलेंट की कमी नहीं है। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी में टैलेंट का खजाना है। इस हुनर को दिखाने के लिए इस वक्त सोशल मीडिया एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। यहां कोई भी वीडियो और फोटो तेजी से वायरल होता है और सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी कभी भी वायरल हो सकता है। लेकिन अगर आपके अंदर टैलेंट है तो इंटरनेट के इस दौर में आप अपनी पहचान खुद बना सकते हैं, कोई भी चीज आपके रास्ते का रोड़ा नहीं बनेगा। आज के दौर में कई ऐसे हुनरबाज हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने दम पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अभिषेक बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म घूमर के टाइटल सॉन्ग पर डांस करती दिख रही है।
छोटी सी बच्ची का क्यूट सा डांस
अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर गदर 2 और ओएमजी 2 के तूफान के बीच रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी उस लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जिसका एक हाथ नहीं होता है और वह क्रिकेट खेलती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन उसके कोच बने हैं। इस फिल्म का गाना घूमर भी पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर चार साल की छोटी सी बच्ची नाओमिका ने भी डांस कर दिया है। क्यूट सी नाओमिका के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Khalnayak 2: 'खलनायक 2' में नहीं दिखेंगे संजय दत्त! फिल्म के सीक्वल पर आया सुभाष घई का बड़ा बयान
इन सितारों ने की बच्ची की सराहना
इस बच्ची का पूरा नाम नाओमिका नेगी है जो कि सिनेमा हॉल के अंदर कदम थिरकाती दिखी है। इस वीडियो को घूमर मूवी के प्रोडक्शन हाउस होप के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया है। इसके अलावा कई सितारे भी बच्ची के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। नाओमिका के इस वीडियो को वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर ने सराहा है।

View this post on Instagram