फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And His New Girlfriend Gauri Spratt Spend Time With Junaid Khan

Viral Photo: आमिर की गर्लफ्रेंड के साथ बेटे की बॉन्डिंग देखी? रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग यह क्रिकेटर भी नजर आया

Fri, 18 Apr 2025 05:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें आमिर खान, उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और आमिर का बेटा जुनैद साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में एक नामी क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी नजर आया। 

विज्ञापन
Aamir Khan And His New Girlfriend Gauri Spratt Spend Time With Junaid Khan
आमिर खान, जुनैद खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे इंस्टाग्राम पर सोफी शाइन ने साझा किया है। इस तस्वीर में आमिर खान, आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आ रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में सोफी शाइन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी नजर आया, जो कि एक नामी क्रिकेटर है। 

विज्ञापन


आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए 
आमिर खान ने कुछ समय पहले ही अपने नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में मीडिया को बताया था, वह अब उनके साथ पब्लिक प्लेस पर भी नजर आने लगे हैं। एक बार फिर से आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ वक्त गुजारते हुए नजर आए। इस कपल की एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, बताया फिल्म में होंगे कितने प्रमुख किरदार 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर का बेटा जुनैद भी संग दिखा
सोशल मीडिया पर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें जुनैद खान भी दिख रहे हैं। जुनैद, आमिर और रीना दत्ता के बेटे हैं। रीना, आमिर की पहली पत्नी थीं। अपने पापा आमिर की नई गर्लफ्रेंड के साथ जुनैद काफी खुश नजर आए। गौरी स्प्रैट और जुनैद के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। 

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: उज्ज्वल निकम की बायोपिक से आमिर खान ने पीछे खींचे हाथ, जानें अभिनेता ने क्यों छोड़ी फिल्म? 

Aamir Khan And His New Girlfriend Gauri Spratt Spend Time With Junaid Khan
शिखर धवन, सोफी शाइन, आमिर खान, गौरी स्प्रैट, जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sophieshine93

सोफी शाइन के साथ क्रिकेटर शिखर धवन दिखे 
जो तस्वीर आमिर, गौरी स्प्रैट, जुनैद की सोशल मीडिया पर वायरल है, उसे सोफी शाइन ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है। इस तस्वीर में क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, काफी समय से सोफी शाइन और शिखर धवन की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। वायरल तस्वीर पर सोफी ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘एक खूबसूरत शाम।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed