फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Collaborate With Allu Arjun Father Filmmaker Allu Aravind For Ghajini 2 will Announce Update Soon

Ghajini 2: गजनी 2 के लिए आमिर खान और निर्माता अल्लू अरविंद आएंगे साथ, फिल्म को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान

Fri, 05 May 2023 12:09 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 12:09 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान इन दिनों, साउथ के जाने माने एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माता अल्लू अरविंद गजनी 2 को लेकर भी सोच रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Collaborate With Allu Arjun Father Filmmaker Allu Aravind For Ghajini 2 will Announce Update Soon
आमिर खान-गजनी 2 - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के बाद से फिल्मों से दूर हैं। एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। हालांकि इन फ्लॉप फिल्मों के अलावा एक्टर की सुपरहिट फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। एक बार फिर से एक्टर अपनी इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Aamir Khan Collaborate With Allu Arjun Father Filmmaker Allu Aravind For Ghajini 2 will Announce Update Soon
आमिर खान- अल्लू अरविंद - फोटो : social media

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान इन दिनों, साउथ के जाने माने एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माता अल्लू अरविंद गजनी 2 को लेकर भी सोच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अल्लू अरविंद गजनी 2 के लिए संजय सिंघानिया के किरदार को तैयार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जल्द ही मेकर्स ऐलान कर सकते हैं। 

alak Tiwari: पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी को लेकर किया खुलासा, बोलीं- संघर्ष भरा रहा उनका जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Collaborate With Allu Arjun Father Filmmaker Allu Aravind For Ghajini 2 will Announce Update Soon
आमिर खान-गजनी 2 - फोटो : social media

गजनी  ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
जैसा कि सभी जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने लोगों का काफी इंप्रेस किया था। इस फिल्म में आमिर खान संजय सिंघानिया के किरदार में नजर आए थे, तो वहीं इसमें एक्ट्रेस असिन ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। आपको बता दें कि इन दिनों आमिर खान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही कई फैमिली फंक्शन और पार्टिज भी अटेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? एक्ट्रेस ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed