फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Did not Bathe For A Week weird things During Ghulam Raakh Shoot says To Maintain The Same Look

Aamir Khan: गुलाम-राख की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने एक हफ्ते तक किया अजीब काम, बोले- वही लुक बनाए रखने के...

Wed, 07 May 2025 10:17 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 07 May 2025 10:17 AM IST
सार

Aamir Khan Ghulam Raakh Shoot: आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'गुलाम' और 'राख' को लेकर अजीब किस्सा सुनाया।
 

विज्ञापन
Aamir Khan Did not Bathe For A Week weird things During Ghulam Raakh Shoot says To Maintain The Same Look
आमिर खान - फोटो : PTI

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान अपनी हर एक फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं यही वजह है कि वह अपनी फिल्मों के सींस को रियल दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपनी फिल्म 'गुलाम' और 'राख' को लेकर किया था। आइए जानते हैं वो अजीब किस्सा जब आमिर ने अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए किया था, जिसे जानकर उनके फैंस को उन पर और भी गर्व महसूस होगा कि आखिरकार एक अभिनेता अपनी फिल्म के लिए किस हद तक जा सकता है।
विज्ञापन

 

आमिर खान का अजीब किस्सा
न्यूज 18 डॉट कॉम के अनुसार, आमिर खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म राख और गुलाम की शूटिंग के दौरान 12 दिन तक नहाना छोड़ दिया था, ताकि उनके किरदार वास्तविक लगें। राख में उनका किरदार सड़क पर रहने वाला था, इसलिए उन्होंने नहाने से परहेज किया, ताकि वह उसी तरह दिखें और महसूस करें। गुलाम के क्लाइमेक्स में एक एक्शन सीन था, जिसमें आमिर को चोटिल दिखना था। अगर वह रोज नहाते, तो उनका लुक ताजा हो जाता, जो किरदार के लिए ठीक नहीं था। इसलिए, उन्होंने एक हफ्ते तक नहाना बंद रखा, ताकि सीन में निरंतरता बनी रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म राख और गुलाम
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'राख' एक एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें आमिर के साथ सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म 'गुलाम' एक एक्शन फिल्म है, जिसमें आमिर और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म गुलाम सुपरहिट रही थी, साथ ही इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। 
 
विज्ञापन

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान अब जल्द ही अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ वापसी कर रहे हैं, जो उनकी 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी और इसे आमिर ने खुद प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट और इसकी स्टार कास्ट से भी पर्दा उठाया जा चुका है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज की घोषणा के साथ कैप्शन में आमिर प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'प्यार, हंसी और खुशी का जश्न मनाती एक फिल्म।' फिल्म के पोस्टर के साथ ही आमिर खान के साथ 10 नए चेहरे नजर आए। इन 10 एक्टर्स में अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: पवन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग-ट्रेलर को लेकर आई नई अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed