फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par Trailer Postponed Actor Show Support To Indian Armed Forces

Aamir khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पोस्टपोन, जानिए किस कारण लिया गया यह फैसला?

Sat, 10 May 2025 12:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 10 May 2025 12:49 PM IST
सार

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पहले फिल्म का ट्रेलर 8 मई को रिलीज होने वाला था लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। दर्शकों को उम्मीद थी कि एक हफ्ते में ट्रेलर सामने आएगा लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह मौजूद है।

विज्ञापन
Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par Trailer Postponed Actor Show Support To Indian Armed Forces
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

साल 2007 में आमिर खान की एक फिल्म ‘तारे जमीन पर’ रिलीज हुई, अपनी अलग कहानी के लिए यह फिल्म आज तक याद की जाती है। आमिर के निर्देशन में बनीं यह पहली फिल्म थी, साथ ही ‘तारे जमीन पर’ में उन्होंने अभिनय भी किया था, इसी फिल्म का सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ जल्द रिलीज होगा। इस फिल्म में भी आमिर खान अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला था लेकिन अब पोस्टपोन हो गया है। 

विज्ञापन

सेना को सपोर्ट दिखाने के लिए लिया फैसला
सूत्रों के अनुसार आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पोस्टपोन किया है। साथ ही वह अपने देश की सेना के साथ खड़े रहना चाहते हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र के अनुसार वह जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा रहे हैं। बताते चलें कि इस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बन चुकी है। देश भर में अलर्ट जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun- Aamir Khan: अल्लू अर्जुन ने की आमिर खान से मुलाकात, क्या बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे साउथ सुपरस्टार?
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज में देरी भी संभव है 
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज में भी देरी हो सकती है। अभी तक इस बात को लेकर फिल्ममेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया जा रहा है आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को थिएटर के बाद ओटीटी की बजाय यूट्यूब पर रिलीज करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'महाभारत' में किसकी भूमिका निभाना चाहते हैं आमिर खान, बोले- 'मैं उनसे प्रेरित हूं' 

फिल्म में ये एक्ट्रेस भी नजर आएंगी 
आरएस प्रसन्ना ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को निर्देशित किया है। फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। आमिर खान ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में उनका किरदार ‘तारे जमीन पर’ से बिल्कुल अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed