Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, पोस्टर पर नजर नहीं आईं जेनेलिया; जानें रिलीज डेट
Sitaare Zameen Par Released Date: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म में कलाकारों से लेकर रिलीज डेट तक उठा पर्दा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने आज ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें आमिर खान की शानदार तस्वीर के साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। इस पोस्टर में आमिर व्हाइट टी-शर्ट में हमेशा ही तरह हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं उनकी टी-शर्ट पर एक बास्केट बॉल और हूप की तस्वीर भी बनी है। इस पोस्टर पर लिखा है 'सितारे जमीन पर'... सबका अपना अपना नॉर्मल.... इसके साथ ही आमिर की एक और तस्वीर भी दिखाई दे रही है, जिसमें वह एक स्टूल पर बैठे हैं और उनका एक हाथ बास्केट बॉल के सहारे सिर पर रखा है। आमिर के आस-पास कई लोग नजर आ रहे हैं और विक्ट्री का साइन बनाए हुए हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'प्यार, हंसी और खुशी का जश्न मनाती एक फिल्म। 20 जून को केवल सिनेमाघरों में।'
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
2007 की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है 'सितारे जमीन पर'। 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर देखते ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में आमिर खान के साथ 10 नए चेहरे भी नजर आए, जिससे साफ है कि फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट भी अनोखी होगी। इन 10 एक्टर्स में अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।
आमिर खान 2025 में बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2022 में फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में देखा गया था। अब वह 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना कर रहे हैं, जो फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'सितारे जमीन पर' आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है। स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Echoes Of Us: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, इस एक्टर का मिलेगा साथ