फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Angry Over Joke on Amitabh Bachchan Left Show Case Toh Banta Hai Shoot

Case To Banta Hai: पिता का मजाक उड़ाए जाने पर भड़के अभिषेक बच्चन, इज्जत देने की नसीहत देकर बीच में ही छोड़ा शो

Thu, 06 Oct 2022 05:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 06 Oct 2022 05:46 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन हाल ही में 'केस तो बनता है' शो में पहुंचे थे। वहां, अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ मजाक किया गया, जो अभिषेक को पसंद नहीं आया और वह भड़क गए। शो के मेकर्स के समझाने के बाद भी अभिनेता शूटिंग को बीच में छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Angry Over Joke on Amitabh Bachchan Left Show Case Toh Banta Hai Shoot
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर अमेजन मिनी टीवी कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ आज कल खासी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में यह शो एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह शो के मेकर्स के लिए परेशान कर देने वाली हो सकती है। दरसअल सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अभिषेक बच्चन शो के एक्टर के मजाक करने पर भड़क जाते हैं और बीच में ही शो छोड़ कर चले जाते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि शो का कॉन्सेपेट कुछ ऐसा है जिसमें शो की जज कुश कपिला और वकील रीतेश देशमुख और वरुण शर्मा गेस्ट्स के साथ हंसी मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान एक्टर-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी अमिताभ बच्चन पर एक जोक क्रेक करते हैं, जिसके बाद अभिषेक का पारा चढ़ जाता है। शुरुआत में यह महज मजाक लगता है लेकिन वीडियो में अभिषेक मेकर्स से कहते दिखते हैं, 'मैं बेवकूफ नहीं हूं... ये ज्यादा हो रहा है, मेरे लिए जो कहना है कहो, मैं समझता हूं। लेकिन पेरेंट्स पर नहीं। मुझ तक मजाक रख लेना, पिताजी को लेकर मैं थोड़ा सेंसिटिव हो जाता हूं। वो मेरे पिता हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता।'

Adipurush: 'सात दिन के अंदर विवादित सीन हटाएं वरना...', ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अभिषेक शो के मेकर्स को बुलाते हैं और इस पर कड़ा एतराज जताते हैं। सेट पर इस तरह के माहौल से सभी की धड़कने बढ़ जाती हैं। परितोष अभिषेक को समझाने की कोशिश करते है, लेकिन कुछ भी काम नहीं आता। शो के मेकर्स जब अभिषेक का गुस्सा ठंडा करने की कोशिश करते हैं तो वे उनको बड़ों की इज्जत करने की नसीहत देते हैं और शो को छोड़ कर जाने लगते हैं। 

Ahimsa: 'भल्लालदेव' के भाई अभिराम करने जा रहे हैं टॉलीवुड में डेब्यू, रिलीज हुआ तेलुगू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

जूनियर बच्चन के इस रिएक्शन की सोशल मीडिया पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। उनके फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहां सभी की राय इस पर बटी नजर आती है, कुछ का मानना है कि अभिषेक ने जो भी किया वो ठीक किया। कॉमेडी के नाम पर बड़ों की इज्जत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। उनका मानना है कि शो के प्रोडूसर और अभिनेता टीआरपी के लिए इस तरह के स्टंट करते रहते हैं। यह स्क्रिप्टेड होता है।

KBC 14 Promo Video: केबीसी के मंच पर जया से लिपटकर रोने लगे अमिताभ, अभिषेक ने संभाली हॉट सीट की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed