{"_id":"63df68ecd60015763c078d18","slug":"abhishek-bachchan-birthday-when-aishwarya-rai-thrown-out-actor-from-the-room-for-this-mistake-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: जब अभिषेक की इस हरकत पर भड़क गई थीं ऐश्वर्या, दो दिन के लिए बेडरूम से निकाल दिया था बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek Bachchan: जब अभिषेक की इस हरकत पर भड़क गई थीं ऐश्वर्या, दो दिन के लिए बेडरूम से निकाल दिया था बाहर
Sun, 05 Feb 2023 02:01 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:01 PM IST
सार
अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें दो दिन तक बेडरूम से बाहर निकाल दिया था। तो आइए आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं इसके पीछे की वजह...
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 5 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अभिनेता कभी अपनी फिल्मों, तो कभी अपनी हाजिरजवाबी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं, कई बार अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ खटपट की खबरें भी सामने आई हैं, जिसकी सच्चाई एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें दो दिन तक बेडरूम से बाहर निकाल दिया था। इस दौरान वह हॉल में सोते थे। दरअसल, अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग में एक टीम के मालिक हैं। 2014 में जब अभिनेता की टीम विजेता बनी तो वह किसी कार्यक्रम में कर्नल जेपीआर से मिले। इस दौरान अभिनेता का ध्यान कर्नल की ट्राफियों पर पड़ा, जो अलमारी के सबसे निचले खाने में सजी हुई थीं।
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा का नूरानी चेहरा देख खुशी से उछले फैंस, बोले- आपकी ऐसी पोस्ट के लिए तरस गए थे
विज्ञापन
दो दिन हॉल में सोए थे अभिनेता
अभिषेक बच्चन ने जब कर्नल से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वे अपनी कामयाबी को सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहते। यह बात अभिषेक को बहुत पसंद आई और उन्होंने अपने रूम में सजे सभी अवॉर्ड्स को नीचे रख दिया। यह देखकर ऐश्वर्या काफी नाराज हो गईं और अभिषेक के समझाने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। ऐसे में ऐश्वर्या ने उन्हें कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया और अभिषेक को दो दिन तक हॉल में सोना पड़ा था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया।
Pervez Musharraf: जब इस अभिनेता ने लाहौर में पाक को दिखाया था आइना, चिढ़कर परवेज मुशर्रफ ने कर दिया था बैन
ऐसी है कपल की लव स्टोरी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की दोस्ती की शुरुआत 'ढाई अक्षर प्रेम के' दौरान हुई थी। इसके बाद 'गुरु' के दौरान दोनों को प्यार हो गया। जब दोनों 'गुरु' के प्रीमियर के लिए टोरंटो पहुंचे तो अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। दोनों की एक बेटी आराध्या हैं।
Gadar 2 Starcast Fees: इतने करोड़ फीस लेकर 'तारा सिंह' बने सनी देओल, इन सितारों की जेब में आई कितनी रकम?