फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan buys remake rights For Oththa Seruppu Size 7 started shooting for it in Chennai

‘तेरा जादू चल गया’ की सालगिरह पर अभिषेक ने शुरू की ये फिल्म, नेशनल अवार्ड जीत चुकी है ओरिजनल

Thu, 19 Aug 2021 01:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Aug 2021 01:34 PM IST
सार

अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ के 21 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सिनेमा के परदे पर अपने अभिनय का जादू चलाने के लिए जिस फिल्म की शूटिंग शुरू की है, उसकी मूल फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan buys remake rights For Oththa Seruppu Size 7 started shooting for it in Chennai
ओथ्था सेरुप्पु साइज 7, अलग-अलग किरदारों में अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ के 21 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सिनेमा के परदे पर अपने अभिनय का जादू चलाने के लिए जिस फिल्म की शूटिंग शुरू की है, उसकी मूल फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। मूल रूप से तमिल बनी इस फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक बच्चन वही किरदार करने जा रहे हैं जो मूल फिल्म में पार्थीपन ने किया था। पार्थीपन ने मूल फिल्म में लीड रोल करन के अलावा इसे लिखा और निर्देशित भी किया। फिल्म के निर्माता भी पार्थीपन ही थे। अब इसकी हिंदी रीमेक में अभिनय करने के अलावा अभिषेक बच्चन भी इसके प्रोड्यूसर खुद ही बने हैं।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan buys remake rights For Oththa Seruppu Size 7 started shooting for it in Chennai
तेरा जादू चल गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

18 अगस्त 2000 को अभिषेक बच्चन के करियर की दूसरी फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ रिलीज हुई थी। दक्षिण की हीरोइन कीर्ति रेड्डी को लेकर बनी इस फिल्म के निर्देशक ए मुथु थे जिन्होंने इस फिल्म से फिल्म निर्देशन में डेब्यू किया। फिल्म के निर्माता वाशू भगनानी ने मुथु की वीडियो एडीटिंग से प्रभावित होकर उन्हें निर्देशन का मौका देने का फैसला किया था। हालांकि, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और फिल्म पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को ही अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की सेकेंड इनिंग्स का एक बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Bachchan buys remake rights For Oththa Seruppu Size 7 started shooting for it in Chennai
लूडो में अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बच्चन ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ से अपने करियर की सेकंड इनिंग्स शुरू की है। उनको समझ में आ गया है कि लोग उनकी अदाकारी को पसंद करती हैं और उन्हें इसके लिए स्टारडम का मोह छोड़ना होगा। अभिषेक की अदाकारी को लोगों ने इसके बाद ‘लूडो’ और ‘द बिग बुल’ में भी पसंद किया है। 45 साल के हो चुके अभिषेक अब बहुत चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं और ऐसी फिल्में कर रहे हैं जिनमें ग्लैमर हो न हो पर बतौर अभिनेता उनके लिए कुछ करने को जरूर हो। उनकी आने वाली कम से कम दो हिंदी फिल्में ‘बॉब बिस्वास’ और ‘दसवीं’ इसी तरह की फिल्में हैं।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan buys remake rights For Oththa Seruppu Size 7 started shooting for it in Chennai
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब, अभिषेक बच्चन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरफ भी नजर घुमानी शुरू की है। उनकी नजरें अरसे से एक तमिल थ्रिलर ‘ओथ्था सेरुप्पु साइज 7’ पर टिकी रही हैं। फिल्म को दक्षिण में काफी वाहवाही मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसने कारोबार भी अच्छा किया है। 2019 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी इसका जिक्र है। अभिषेक ने फिल्म के राइट्स अपनी कंपनी के नाम से खरीदे हैं, ऐसी जानकारी भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक इस फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिनय भी करेंगे और इसको प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्म का निर्देशन उन्होंने मूल फिल्म के निर्देशक को ही सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed