फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Ghoomer star opens on Young actors Obsession With Six-Pack Abs wants them to focus on acting

Abhishek Bachchan: सनी के बाद अभिषेक का सिक्स-पैक एब्स पर कटाक्ष, एक्टर्स का जुनून देख हो जाते हैं परेशान

Tue, 08 Aug 2023 08:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने आज कल के अभिनेताओं के सिक्स-पैक एब्स की तरफ जुनून को लेकर अपनी हैरानी जताई।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Ghoomer star opens on Young actors Obsession With Six-Pack Abs wants them to focus on acting
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'घूमर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता और सैयामी खेर स्टारर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में वह फिल्म का प्रचार करने अलग-अलग इवेंट में पहुंच रहे हैं और अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी बातों का खुलासा कर रहे हैं। इसी क्रम में अभिषेक बच्चन ने हाल ही में कहा कि उन्हें युवा अभिनेताओं का बॉडीबिल्डिंग के प्रति जुनून बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जूनियर बच्चन का मानना है कि उन्हें सिक्स-पैक एब्स दिखाने के बजाय अपने अभिनय कौशल पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन

परेशान हो जाते हैं अभिषेक
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने आज कल के अभिनेताओं के सिक्स-पैक एब्स की तरफ जुनून को लेकर अपनी हैरानी जताई। अभिनेता ने कहा कि वह सिक्स-पैक एब्स के एक्टर्स के जुनून को देखकर परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा, 'इन दिनों युवा अभिनेताओं का मानना है कि वे सिर्फ सिक्स-पैक एब्स बनाकर अभिनेता बन सकते हैं। भाई, अपनी भाषा पर ध्यान दें... अपने अभिनय कौशल पर काम करें। यही अभिनेता बनाता है, न कि शरीर।'
विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' की 'रोमा' बनेंगी कियारा आडवाणी? रणवीर के साथ फिल्म में अभिनेत्री की कास्टिंग की अफवाहें तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


किरदार की जरूरत के लिए एब्स पर देंगे ध्यान
अभिषेक बच्चन ने इस इंटरव्यू में 'धूम' में एक फिट पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका को भी याद किया। अभिनेता का मानना है कि अगर भूमिका की मांग हुई तो वह एब्स पर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'जय दीक्षित एक पुलिस इंस्पेक्टर था जिसे फिट रहना था, लेकिन वह ऐसा नहीं था जो अपनी शर्ट उतारकर सिक्स-पैक एब्स दिखाता हो।' आपको बता दें, कुछ दिनों पहले सनी देओल ने युवा अभिनेताओं द्वारा अपने शरीर के बाल काटने और एब्स दिखाने पर भी कटाक्ष किया था।
Gadar 2: गाजियाबाद में 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान चोरी हुए मोबाइल फोन, स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच

इस दिन रिलीज होगी 'घूमर'
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही, आर बाल्की की 'घूमर' में सैयामी खेर के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो सैयामी के किरदार को कोचिंग देता है और उसे देश के लिए खेलने के लिए प्रेरित करता है। यह फिल्म 18 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Ranveer Singh: 'रॉकी और रानी' के लिए कथक सीखने में छूट गए थे रणवीर सिंह के पसीने, बताया कितना समय लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed