Abhishek Bachchan: आलोचनाओं का सामना करने के लिए खास डायरी रखते हैं अभिषेक बच्चन, पिता ने दी थी यह सलह
अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने दो दशक के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिनका स्टारडम उनके पिता के मुकाबले हमेशा से कम रहा है। इन्हीं में से एक अभिषेक बच्चन भी हैं। अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने दो दशक के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अभिनेता ने ऐसी कई भूमिकाएं की हैं, जिनकी समीक्षकों द्वारा प्रशंसा भी की गई है। लेकिन ऐसे भी कई किरदार निभाए हैं, जो आलोचकों द्वारा सिरे से नकार भी दिए गए हैं। इसकी वजह से अभिषेक को प्रशंसा के साथ-साथ ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता रहा है। ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में उनके लिए होने वाली ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि वह इन सबसे कैसे डील करते हैं।
अभिषेक बच्चन ने अपनी साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शरारत' के निर्माण के दौरान पहली बार एक साक्षात्कार में आलोचनाओं का उपयोग प्रतिक्रिया के रूप में करने की अपनी आदत के बारे में बात की थी। अब हाल ही में एक बार फिर एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया कि वह अब भी इन आलोचनाओं की स्क्रैपबुक रखते हैं, लेकिन अब एक अलग तरीके से यह सब करते हैं। अभिषेक बोले, 'मैं इन्हें पहले अपने बाथरूम के शीशे पर लगाता था। मेरे पास शीशा बचता ही नहीं था क्योंकि यह पूरी तरह से ढका हुआ होता था। लेकिन मैंने इसे अब स्क्रैपबुक में डाल दिया है।'
Urfi Javed: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल
इसके बाद जब अभिषेक से पूछा गया कि इतनी सारी समीक्षाओं में से वह किसकी राय का पालन करते हैं, अभिषेक ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको सब कुछ चुनना चाहिए क्योंकि हर किसी की राय मायने रखती है और हर कोई आपका दर्शक है।' अभिनेता ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि इन खराब समीक्षाओं का रिकॉर्ड रखने का विचार उनके पिता, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें दिया था। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कहा, 'इसे वहीं रखो, इसे हर दिन पढ़ो और उन्हें गलत साबित करने के लिए दोबारा वहां जाओ। इसका उपयोग प्रेरणा के रूप में करो।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह बोले, 'मैंने इसे एक कदम आगे बढ़ाया और इसे ऐसा बना दिया कि वे मुझे खुद को बेहतर बनाने के लिए कह रहे हैं। इसलिए मैं हर सुबह इन्हें पढ़ता हूं कि खुद को कैसे सुधारें और उस पर सक्रिय रूप से काम करूं।'
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अपने आप पर जताया भरोसा, बोले- मैं घमंडी नहीं अगर कहूं कि तीनों फिल्में होंगी हिट
गौरतलब है अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्रीद इनटू द शैडो' के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर पिछले बुधवार को हुआ था। सीरीज में उनके अलावा अमित साध, सैयामी खेर, नित्या मेनन और नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Naga Shaurya: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती