फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan recalls that how his father Amitabh Bachchan gave him a reality check

Abhishek Bachchan: धूम की सफलता के बाद खुद को सुपरस्टार मान बैठे थे अभिषेक बच्चन, पिता ने कराया सच से सामना

Fri, 15 Sep 2023 05:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Sep 2023 05:00 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन के बेटे होने का बहुत फायदा हुआ, वहीं दूसरी तरफ उनके अभिनय की लगातार तुलना भी की गई।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan recalls that how his father Amitabh Bachchan gave him a reality check
Amitabh Bachchan-Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में चुनौतियों और फायदे दोनों का अनुभव किया है। एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन के बेटे होने का बहुत फायदा हुआ, वहीं दूसरी तरफ उनके अभिनय की लगातार तुलना भी की गई। अभिषेक बच्चन को फिल्म 'धूम' में उनके पुलिस वाले किरदार के लिए जाना जाता है। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'धूम' को जब बड़ी सफलता मिली तो उन्हें कितना गर्व महसूस हुआ था। इसके बाद वह खुद को सुपरस्टार समझने लगे थे। हालांकि, अभिषेक का रवैया देख पिता अमिताभ बच्चन ने उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख दी।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताए अपने करिर के अच्छे पल
अभिषेक बच्चन ने 'धूम' की रिलीज को अपने करियर का सबसे खास पल बताया। इस दौरान उन्होंने जिक्र किया कि फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन ने घर पर उनका जोरदार स्वागत किया था। फिर, 'धूम' की रिलीज के एक हफ्ते बाद वह आदित्य चोपड़ा की एक पार्टी में शामिल हुए, सुबह पार्टी खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकले, लेकिन उनके पास जाने के लिए गाड़ी नहीं थी, जिस कारण उन्होंने फैसला किया कि होटल से उनका घर पांच मिनट की दूरी पर ही है तो टहलते हुए घर चले जाएं। इस दौरान उन्हें एक रॉकस्टार की तरह महसूस हुआ। वह फिल्म के हिट होने का आनंद ले रहे थे। उन्हे लगा कि उन्होंने फिल्म जगत में अपनी पहचान बना ली है।
विज्ञापन

Sanjay Kapoor: अपने करियर को आज अच्छे मुकाम पर देखते हैं संजय कपूर, ओटीटी प्लटफॉर्म को दिया श्रेय
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सफलता पर खुद को सुपरस्टार मान रहे थे अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने बताया कि उस रात उन्होंने अपना आत्मविश्वास दिखाया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी गाड़ियां रोककर उनसे ऑटोग्राफ मांग रहे थे, उनसे हाथ मिलाने के लिए बेकरार थे और उनका नाम चिल्ला-चिल्लाकर ले रहे थे। इस दौरान उन्हें सुपरस्टार जैसा महसूस हुआ। जैसे ही अभिषेक अपने घर पहुंचे उन्होंने जोरदार स्वागत की उम्मीद से घंटी बजाई। 
Kaala Review: अविनाश तिवारी के कंधे पर टिकी टी सीरीज की पहली वेब सीरीज, नांबियार ने किया निराश

पिता को लेकर अभिषेक ने कहीं ये बात
वहीं, जब अमिताभ बच्चन ने दरवाजा खोला तो अभिषेक को देखकर कहा कि उनका बेटा यहां है। इस दौरान अभिषेक को थोड़ा अजीब सा महसूस हुआ। अमिताभ बच्चन नाइटगाउन में चश्मा लगागर अखबार पढ़ते हुए बाहर आए, यह अभिषेक के लिए एक सबक था। अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह पल ऐसा था कि उनका अहंकार तुरंत खत्म हो गया। उन्हें अहसास हुआ कि अपने पिता के सामने वे कुछ भी नहीं हैं। पिता ने उन्हें सीख दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन बीते महीने फिल्म 'घूमर' में नजर आए। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी कैमियो रोल में दिखे।  
मेरी खोपड़ी खाली है... अमिताभ बच्चन ने सुनाया मजेदार किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed