फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Saiyami Kher starrer film Ghommer Trailer Out Amitabh Bachchan Shabana Azmi Angad

Ghoomer Trailer Out: 'लाइफ मैजिक का खेल है....', रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’का दमदार ट्रेलर

Fri, 04 Aug 2023 01:09 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 04 Aug 2023 01:09 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच ‘घूमर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Saiyami Kher starrer film Ghommer Trailer Out Amitabh Bachchan Shabana Azmi Angad
घूमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच ‘घूमर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देरी से रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख 3 अगस्त रखी गई थी। लेकिन लेकिन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की खबर सामने आने के बाद अभिषेक बच्चन ने ‘घूमर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को आगे बढ़ा दिया। लेकिन अब सभी का इंतजार खत्म हो गया है और ट्रेलर सामने हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को रिलीज किए गए इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन कोच तो वहीं सयामी एक दिव्यांग क्रिकेटर का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं जो एक वक्त पर आत्महत्या करने की कोशिश करती है और बाद में देश की शानदार खिलाड़ी बनती हैं।
विज्ञापन

कुछ ऐसा है घूमर का ट्रेलर 
अनिका क्रिकेट को लेकर दीवानी और देश के लिए खेलना चाहती हैं। उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का भी मौका मिल जाता है, लेकिन अनिका के साथ एक ऐसी ट्रैजेडी हो जाती है कि वो क्रिकेट खेलना तो दूर, जीना भी नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऐसी फिल्म जो बदल देगी नजरिया 
नेशनल खेलने की तैयारी में जुटी अनिका अचनाक एक हादसे का शिकार हो जाती है और अपना दाया हाथ गवां बैठती है। अपना सबकुछ खो चुकी अनिका के सामने जिंदगी से हारा एक कोच (अभिषेक बच्चन) आ जाता है, जो उसे आगे बढ़ने में मदद करता है और उसे ट्रेनिंग देता है। थका देने वाले स्ट्रेगल के बीच अनिका की मेहनत रंग लाती है और उसे हैंडीकैप होने के बावजूद देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है।


बिग बी भी आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘घूमर’ में अभिषेक के साथ उनके सुपरस्टार फादर अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। आर बाल्कि के साथ उन्होंने ‘पा’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ एक कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सूत्र के मुताबिक, अमिताभ फिल्म के लास्ट शेड्यूल का हिस्सा होंगे।


यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने फेस फिलर्स की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, बेहतरीन जवाब से नेटिजन्स को सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed