{"_id":"6260ffa41437bc35b745361a","slug":"abhishek-bachchan-share-unseen-photo-of-his-wedding-day-wife-aishwarya-reacts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: शादी की 15वीं सालगिरह पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, पत्नी ऐश्वर्या ने दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek Bachchan: शादी की 15वीं सालगिरह पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, पत्नी ऐश्वर्या ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
Thu, 21 Apr 2022 12:26 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:26 PM IST
सार
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। अभिषेक बच्चन ने शादी की एक अनसीन तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत खूबसूरती से संजोया है। दोनों की शादी को 15 साल का समय हो चुका है। शादी के इतने साल बाद भी दोनों का रिश्ता एकदम नया सा लगता है। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने एक अनसीन तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
तस्वीर में क्या है?
20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी। दोनों की शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। अभिषेक बच्चन ने शादी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लेडी लव को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अभिषेक ने इनफिनिटी और हार्ट की इमोजी बनाई है। तो वहीं ऐश्वर्या राय ने लव, हार्ट, इनफिनिटी और स्टार की इमोजी बनाई।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
दोनों की इस प्यार भरी तस्वीर पर पिता अमिताभ बच्चन का भी कमेंट आया है। उन्होंने लिखा- 'हमेशा के लिए प्यार एकसाथ।' ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी शादी में बहुत प्यारे लग रहे थे। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी पर असली सोने के धागों से वर्क किया गया था। इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये बताई गयी थी।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में निम्रत कौर और यामी गौतम के साथ 'दसवीं' में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। दूसरी ओर ऐश्वर्या राय मणिरत्नम के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम 'पोन्नियिन सेलवन' है और इसमें अभिनेत्री डबल रोल में नजर आएंगी।