Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने मालदीव ट्रिप से साझा कीं खास तस्वीरें, ऐश्वर्या को बताया- सबसे खूबसूरत
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मालदीव में घूमने गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मालदीव में घूमने गए थे। बच्चन परिवार एक द्वीप रिसोर्ट में रुका था। छुट्टियां मनाने के बाद अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई लौट आए। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव की कई तस्वीरें साझा की हैं।
अभिषेक बच्चन ने अपनी ट्रिप की कुछ खास यादें फैंस के साथ साझा कीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कुछ खूबसूरत नजारे, खासकर आखिरी वाला। मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्ट्रेजेस मालदीव का धन्यवाद।' दरअसल, अभिषेक बच्चन ने मालदीव की और प्रकृति की प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने आखिरी में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने ऐश्वर्या राय की तस्वीर को खूबसूरत दृश्य कहा है।
View this post on Instagram
Sidharth Kiara Wedding Pics: एक-दूजे में डूबे नजर आए सिड-कियारा, तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगी मोहब्बत
अभिषेक बच्चन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि बच्चन परिवार के नाम और छोटे फूलों के साथ कलात्मक रूप से खास सजावट के साथ होटल में उनका स्वागत किया गया। तस्वीर में अभिषेक के लिए एक छोटा सा बर्थडे साइन था। इसके साथ ही अभिषेक के बिस्तर पर हैप्पी बर्थडे लिखा गया था। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने प्राचीन समुद्र तट सहित आसपास की खूबसूरत दृश्यों की भी तस्वीरें साझा की हैं।
View this post on Instagram
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश
अभिषेक बच्चन की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर ने अभिषेक बच्चन की पोस्ट पर इमोजी के जरिए अपना प्यार बरसाया है। इसके साथ ही कई लोगों ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अभिषेक बच्चन की तरह ही ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर को सबसे अच्छा दृश्य बताया है।
Kiara Sidharth Wedding: सिड-कियारा अब एक-दूजे के परमानेंट 'यारा', जिंदगीभर साथ निभाने की कसमें खाकर थामा हाथ