फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan to be honored with leadership in cinema award in iffm 2022

IIFM 2022: मेलबर्न में लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे अभिषेक बच्चन, कई सितारे भी होंगे शामिल

Mon, 08 Aug 2022 06:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 08 Aug 2022 06:09 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन मेलबर्न 2022 के 13वें भारतीय फिल्म समारोह में शामिल होंगे, जहां उन्हें लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। अभिषेक बच्चन में सिनेमा का हिस्सा बनने और जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
abhishek bachchan to be honored with leadership in cinema award in iffm 2022
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में चुनिंदा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले ओटीटी पर उनकी फिल्म दसवीं रिलीज हुई थी। जिसमें वह निम्रत कौर और यामी गौतम के साथ नजर आए थे। अभिनेता की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जेपी दत्ता के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिफ्यूजी के जरिए अपने करियर की शुरूआत करने वाले इस अभिनेता को अब इंडस्ट्री में 22 साल पूरे होने जा रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन मेलबर्न 2022 के 13वें भारतीय फिल्म समारोह में शामिल होंगे, जहां उन्हें लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

उत्साहित हैं अभिषेक बच्चन
इस दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह मेलबर्न में सिनेमा का हिस्सा बनने और जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं। लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड के जरिए मुझे सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और इसके लिए मैं आईआईएफएम का आभारी हूं। मैं अपने साथियों के साथ विदेश में भारतीय कॉन्टेंट का जश्न मनाने के लिए बहुत उत्सुक हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन होगा शामिल
बता दें कि आईआईएफएम कोरोना काल के बाद पहली बार 12 से 20 अगस्त तक चलने वाला है। 2020 और 2021 में इस इवेंट को वर्चुअली आयोजित किया गया था। यह सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक है। इस फेस्टिवल का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होगा। इस कार्यक्रम में करण जौहर, अनुराग कश्यप, शेफाली शाह, वाणी कपूर जैसे कुछ बड़े सितारे शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed