फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek in Paris with Aishwarya and Aaradhya, shares first video from holiday

सोशल मीडिया: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ शेयर किया वीडियो, पेरिस में मना रहे हैं छुट्टियां

Sun, 03 Oct 2021 08:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 03 Oct 2021 08:00 PM IST
सार

अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को परिवार के साथ एक वीडियो डाली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रात में जगमगाते हुए एफिल टॉवर की छोटी-सी क्लिप पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में अभिषेक बच्चन ने लिखा है, "पेरिस जब चमकता है।"
 

विज्ञापन
Abhishek in Paris with Aishwarya and Aaradhya, shares first video from holiday
अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को परिवार के साथ एक वीडियो डाली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रात में जगमगाते हुए एफिल टॉवर की छोटी-सी क्लिप पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में अभिषेक बच्चन ने लिखा है, "पेरिस जब चमकता है।" इस वीडियो में अभिषेक बच्चन ने एक गाना भी डाला है।

विज्ञापन


अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ डाले वीडियो के बैकग्राउंड में ला वी एन रोज गाना डाला है। आपको बता दें कि कई महीनों के बाद यह अभिषेक बच्चन की परिवार के साथ पहली छुट्टी है। वो कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या और आराध्या के साथ पोन्नियिन सेलवन शूट लोकेशन पर गए थे। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ छुट्टियों पर पेरिस गए थे। उस वक्त उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन


 

टर्मिनल में प्रवेश करते वक्त ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ था। ऐसा लगता है कि अभिषेक अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं, क्योंकि उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। बता दें कि वो अगस्त में चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म के सेट पर चोटिल हो गये थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्लास्टर में अपने हाथ की एक तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी नई फिल्म के सेट पर चेन्नई में एक अजीब दुर्घटना हुई। मेरे दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत है!

अभिषेक बच्चन ने अपने प्रशंसकों को बताया था कि उनकी हाथ कीसर्जरी हो गई है और अब वो वापस चेन्नई में काम फिर से शुरू करने के लिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि शो चलते रहना चाहिए! उन्होंने यह भी लिखा था कि जैसा कि मेरे पिता ने कहा ... मर्द को दर्द नहीं होता ! ठीक है, ठीक है, थोड़ा दर्द हुआ। आपकी शुभकामनाओं और जल्द से जल्द स्वस्थ होने वाले संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed